राफेल डील – CAG का खुलासा, दसॉल्ट एविएशन ने नहीं किया अपना वादा पूरा

राफेल डील

नई दिल्ली। पहले ही विवादों में रहे राफेल डील (Rafael Deal) पर कैग ने एक और चौकाने वाला खुलासा किया है। नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग – CAG) ने कहा कि राफेल विमानों की खरीद के वक्त दसॉल्ट एविएशन ने 30 फीसदी ऑफसेट प्रावधान के बदले डीआरडीओ (DRDO) को कावेरी इंजन के विकास के लिए उच्च तकनीक देने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन कंपनी ने अभी तक वादा पूरा नहीं किया है।

कावेरी इंजन के विकास के लिए देना था तकनीक

बता दें कि भारत अपने स्वदेशी लड़ाकू विमानों (Made in India Fighter Jet) के लिए कावेरी इंजन का विकास कर रहा है। संसद में बुधवार को कैग की रिपोर्ट पेश किया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत बड़े पैमाने पर विदेशों से हथियारों की खरीद करता है। रक्षा खरीद नीति के तहत 30 फीसदी ऑफसेट प्रावधान लागू किए गए हैं।

लेकिन हथियार बेचने वाली बड़ी कंपनियां कांट्रेक्ट पाने के लिए तो ऑफसेट का वादा करती हैं लेकिन बाद में वो अपने वादे को पूरा नहीं करती हैं। इसके चलते ऑफसेट नीति बेमानी हो रही है। इसी सिलसिले में राफेल का भी जिक्र किया गया। राफेल की डील भारत ने फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन से 2016 में किया था।

2005-2018 तक मात्र 19223 करोड़ के कांट्रेक्ट ही पूरे हुए

रिपोर्ट के अनुसार, 2005-2018 के बीच रक्षा सौदों में कुल 46 ऑफसेट काट्रेक्ट किए गए जिनका कुल मूल्य 66427 करोड़ रुपये था। लेकिन दिसंबर 2018 तक इनमें से 19223 करोड़ के ऑफसेट कांट्रेक्ट ही पूरे हुए। हालांकि रक्षा मंत्रालय ने इसमें भी 11396 करोड़ के क्लेम ही उपयुक्त पाए। बाकी को खारिज कर दिए गए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025
बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया

भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…

Dec 28, 2025

बता दें कि भारत ने फ्रांस के दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की डील की थी। यह डील 2016 में हुई थी। डील के बाद देश में विपक्षी पार्टियों ने इसकी कीमत को लेकर हंगामा किया था। मामला सुप्रीम कोर्ट में भी गया था। हालांकि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने राफेल की कीमत (Rafael Price) पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

राफेल डील – CAG का खुलासा, दसॉल्ट एविएशन ने नहीं किया अपना वादा पूरा

राफेल डील
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts