देश में कुपोषण जैसी समस्याओं पर फोकस करें वैज्ञानिक- पीएम मोदी

देश में कुपोषण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) सोसाइटी की बैठक में वैज्ञानिकों से अपील की है कि वे देश के सामने मौजूद कुपोषण जैसी वर्तमान सामाजिक समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने वैज्ञानिकों को भविष्य के लिए कई अन्य सुझाव भी दिये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) सोसाइटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्चुअल प्रयोगशालाएं विकसित करने की महत्ता पर बल दिया, ताकि विज्ञान को देश के हर कोने में प्रत्येक छात्र तक ले जाया जा सके। पीएम मोदी ने युवाओं को विज्ञान की ओर आकर्षित करने और भावी पीढ़ी में वैज्ञानिक सूझबूझ मजबूत करने की अपील की और कहा कि देश में कुपोषण जैसी मौजूदा समस्याओं पर फोकस कर वैज्ञानिक इस दिशा में आगे आएं।

प्रधानमंत्री ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे भारतीयों के बीच अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाने के संबंध में भी सुझाव दिए। मोदी ने वैज्ञानिकों से कहा कि वे भारत की आकांक्षापूर्ण आवश्यकताओं पर काम करें। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर को कृषि उत्पादों और जल संरक्षण के क्षेत्र में उपयोगी अनुसंधान के जरिए ”भारत के सामने मौजूद कुपोषण जैसी वर्तमान सामाजिक समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वैज्ञानिकों को जिन उभरती चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है, उनमें 5जी वायरलेस तकनीक, कृत्रिम मेधा और नवीकरणीय ऊर्जा संचय के लिए किफायती एवं अधिक समय तक चलने वाली बैटरी शामिल है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

विज्ञप्ति में बताया गया कि मोदी ने विश्वस्तरीय उत्पाद विकसित करने के लिए आधुनिक विज्ञान के साथ पारम्परिक ज्ञान को जोड़ने की आवश्यकता को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने नवोन्मेष के व्यावसायीकरण की भी बात की। मोदी ने सीएसआईआर में वैज्ञानिक समुदाय से आम आदमी के जीवन की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में काम करने की अपील की।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

देश में कुपोषण जैसी समस्याओं पर फोकस करें वैज्ञानिक- पीएम मोदी

देश में कुपोषण
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts