लॉकडाउन पर चल रही है तैयारी, क्या अब लॉकडाउन-4 की है बारी?

लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन 3.0 जारी है। लॉकडाउन पर पीएम मोदी फिर से सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे। इस बातचीत में पीएम मोदी लॉकडाउन के तीसरे चरण में उत्पन्न हुई हालातों पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा करेंगे।

बता दें कि पीएम की मुख्यमंत्रियों के साथ यह मीटिंग सोमवार को दोपहर बाद 3 बजे सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ध्यान रखते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जरिए की जाएगी। गौरतलब है कि लॉकडाउन 2.0 की अवधि 3 मई को समाप्त होने से पहले से पीएम ने मुख्यमंत्रियों से बात की थी जिसके बाद देश में 28 अप्रैल को कोरोना वायरस से निपटने के लिए लॉकडाउन 3.0 की अवधि को जारी कर दिया गया था।

हालांकि लॉकडाउन 3.0 में कुछ इलाकों में ढील दी गई थी। हालांकि इस ढील के बाद देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आया है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 60 हजार के पार हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि कोरोना से जारी जंग में क्या 17 मई के बाद देश में लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा? सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में इस बात पर चर्चा किया जाएगा कि देश में बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या से कैसे लड़े।

गौरतलब है कि 1 मई को कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी अहम बैठक की थी। पीएम मोदी के साथ इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, रेलमंत्री पीयूष गोयल, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, सीडीएस जनरल बिपिन रावत समेत कई अफसर मौजूद थे। इस बैठक में लॉकडाउन के दूसरे चरण की समीक्षा की गई थी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

दूसरे लॉकडाउन पर पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद जिस तरह से लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया गया उससे इस बात को बल मिल रहा है कि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार कोई विशेष रणनीति बना सकती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

लॉकडाउन पर चल रही है तैयारी, क्या अब लॉकडाउन-4 की है बारी?

लॉकडाउन
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts