लॉकडाउन के बीच रविवार 11 बजे पीएम मोदी करेंगे जनता से मन की बात

मन की बात

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन जारी है। ऐसे में कोरोना महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार रविवार को सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ करेंगे। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए दिया। पीएम ने कहा कि 11 बजे वह लोगों से मन की बात करेंगे। इस कार्यक्रम को ऑल इंडिया रेडियो, डीडी न्यूज और नरेंद्र मोदी एप पर लाइव सुना जा सकेगा। इस बार के कार्यक्रम में वह कोविड-19 के कारण जारी वर्तमान स्थिति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

पीएम मोदी की “मन की बात” हिंदी में प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी पर इस कार्यक्रम को विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। जिसके बाद लोग अपनी पंसदीदा भाषा में सुन सकेंगे। देश में आज जो परिस्थिति बन आई है उससे भारतीय जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना महामारी से निपटने के उपायों में सरकार की मदद के लिए आगे आएं और विशेष रूप से गठित निधि में स्वेच्छा से अंशदान करें।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने की मुहिम में देशवासियों से सहयोग देने की अपील भी की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों से ‘पीएम-केयर्स’ फंड में अंशदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा है कि इसका उपयोग आगे भी इस तरह की किसी भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

चीन से फैले इस वायरस से दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से साढ़े छह लाख लोग से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं, इस वायरस के चपेट में आने से 30 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, भारत में 918 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 19 लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

लॉकडाउन के बीच रविवार 11 बजे पीएम मोदी करेंगे जनता से मन की बात

मन की बात
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts