बिहार सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बिहार आने वाले मजदूर अब क्वारंटाइन नहीं होंगे

बिहार सरकार

पटना। बिहार सरकार ने बाहर से जाने वाले लोगों के लिए 15 जून से क्वारंटाइन सेंटर की सुविधा पर रोक लगा दी है। सरकार की योजना के अनुसार 15 जून से राज्य के सभी क्वारंटाइन सेंटरों को बंद कर दिया जाएगा। हालांकि बिहार सरकार ने इस बीच डोर टू डोर स्क्रीनिंग जारी रखने की बात कही है।

इसके आलावा राज्य के सभी रेलवे स्टेशनों पर मेडिकल कैंप कार्यरत रहेंगे। इसके पीछे का कारण बताया जा रहा है कि आपदा राहत केन्द्रों की संख्या कम हो रही है, क्योंकि ज्यादातर लोग अपने गंतव्य तक पहुंच चुके हैं।

बिहार के विभिन्न शहरों में ठेला वेंडर, दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के भोजन, आवासन एवं उनकी स्वास्थ्य जांच के लिए वर्तमान में 53 आपदा राहत केंद्र कार्यरत है, जिससे लगभग 11,789 लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, बिहार आने वाले अधिकतम लोग वापस आ चुके हैं। इस कारण 15 जून से क्वारंटाइन सेंटर बंद करने का फैसला लिया गया है। हालांकि इस दौरान डोर-टू-डोर स्वास्थ्य निगरानी जारी रहेगी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अस्पतालों में कोरोना को लेकर चिकित्सा सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

बिहार के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार के अनुसार, 24 घंटे में 221 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 1741 हो गई है। यह कुल संक्रमितों का 44.96 प्रतिशत है। लोकेश कुमार ने बताया कि कोरोना से राज्य में अब तक कुल 23 मौतें हुई हैं जबकि 3945 संक्रमित मामलों में 2816 प्रवासी हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

कितनी संख्या है बिहार में कोरोना मरीजों की? 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4155 हो चुकी है। बिहार में कोरोना से 24 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 2185 है। जबकि ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 1946 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की यह रिपोर्ट 3 जून 2020 को सुबह 8 बजे अपडेट हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

बिहार सरकार ने लिया बड़ा फैसला, बिहार आने वाले मजदूर अब क्वारंटाइन नहीं होंगे

बिहार सरकार
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts