मनोज तिवारी दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाए गए, आदेश गुप्ता को मिली कमान

मनोज तिवारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष पद से मनोज तिवारी को हटा दिया है। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की जगह भारतीय जनता पार्टी ने आदेश कुमार गुप्ता को उनकी जगह नियुक्त किया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

गौरतलब है कि बीते दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मनोज तिवारी को दिल्ली के मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी के हार के बाद से ही मनोज तिवारी के अध्यक्ष पद पर बने रहने का संशय बना हुआ था।

दरअसल दिल्ली चुनाव में हार के बाद स्वंय मनोज तिवारी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी लेकिन उस वक्त उसे नामंजूर कर दिया गया था। इस बारे में खुद बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है। उनका कार्यकाल समाप्त हो चुका था। इसलिए यह कोई नहीं बात नहीं है।

दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपने कार्यकाल पर कहा है कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें दिल्ली की जनता का सेवा करने का मौका मिला। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने 4 चुनाव में बीजेपी का नेतृत्व किया और दिल्ली में बीजेपी की साख और मजबूती प्रदान की।

जानिए कौन है दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता

आदेश गुप्ता मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वो दिल्ली आ गए थे। दिल्ली आने के बाद शुरुआती दिनों में ट्यूटशन पढ़ाकर अपना गुजारा किया। इसके साथ ही उन्होंने कारोबार भी शुरू कर दिया। इस दौरान राजनीतिक में उनकी दिलचस्पी भी जारी रही।

आदेश गुप्ता बीजेपी युवा मोर्चा में भी सक्रिय रह चुके हैं। साल 2017 में आदेश गुप्ता को एमसीडी चुनाव में टिकट मिला और उन्होंने जीत दर्ज की और इसके बाद उन्हें नॉर्थ दिल्ली का मेयर बनाया गया। अब आदेश गुप्ता के कंधों पर दिल्ली संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now