अमृतसर। अमृतसर के निरंकारी भवन में रविवार को हुए आतंकी हमले में तीन की मौत हो गई। हमले के बाद राज्य के सभी शहरों और दिल्ली-एनसीआर और आसपास के सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर विशेष सावधानी बरती जा रही है।
अमृतसर में हुए इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हालांकि अभी हमला करवाने वाले की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन शक खालिस्तानी समर्थकों पर जा रहा है। जिन लोगों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रेनेट फेका था, उनकी तस्वीर सामने आई है। पुलिस तस्वीरों के आधार तलाशी अभियान चला रही है।
बिहार: एनडीए से अलग हो सकते हैं उपेंद्र कुशवाहा!
इस मामले में जांच की जिम्मेदारी NIA की टीम को दी गई है। एनआईए की टीम घटनास्थल पर सोमवार की सुबह पहुंची और हमले की जांच शुरु कर दी।
ऐसे हुआ हमला
अमृतसर हमले की परते अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हमले के पीछे खालिस्तानी समर्थकों का हाथ है। पुलिस को शक है कि खालिस्तानी समर्थकों ने लोकल लड़कों को बहकाकर इस हमले को अंजाम दिया है। आईएसआई की शह पर कश्मीर के आतंकी संगठनों के पाकिस्तानी में बैठे खालिस्तानी आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिलवाया।
तेज प्रताप के तलाक में नया मोड़, राबड़ी के घर से एश्वर्या की मां रोते हुए लौंटी
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद
कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने
Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…
हमले को लेकर एक और बात सामने आ रही है कि इस हमले के लिए विदेश से फंडिंग की गई। जिसकी मदद से ही आईएसआई के स्लीपर सेल ने स्थानीय लड़कों को हैंड ग्रेनेड मुहैया कराई गई। वहीं निरंकारी में हुए हमले के मामले में भवन के प्रबंधक अर्जुन सिंह ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है।
हमलावर का बाइक नंबर नहीं था
बताया जा रहा है कि ग्रेनेड फेंकने के लिए दो आतंकी निरंकारी भवन पहुंचे थे। उनकी बाइक की नंबर प्लेट नहीं थी। हमलावरों के मोटरसाइकिल का रंग काला था। हमलावरों ने पल्सर बाइक का इस्तेमाल हमला करने के लिए किया था।
जानिए… क्या है खासियत दिल्ली के कनॉट प्लेस में

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































