नई दिल्ली। देश के हर राज्य में कोरोना का कहर जारी है। केंद्र और राज्य सरकार के लगातार सख्ती बरतने के बाद भी भारत में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में शनिवार को एक ही दिन में वायरस के नए 2564 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं और इस वायरस के संक्रमण से 99 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक एक दिन में कोरोना वायरस के सबसे अधिक केस हैं।
कोरोना वायरस के 2564 केस शनिवार को देशभर से दर्ज हुए, जिसने महज एक दिन पहले के ही 2333 केसों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारत में इस वायरस के संक्रमण के बाद से ऐसा पहली बार है कि एक दिन में मरीजों की संख्या 2500 के पार हुई है। इसके साथ ही इस वायरस से भारत में 40 हजार के आंकड़ों से महज 211 ही कम रह गए हैं। अब तक देश में इस वायरस से 10 हजार से अधिक मरीज अभी तक स्वस्थ हो चुके हैं।
सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में
राजधानी दिल्ली में शनिवार को 384 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, जो दिल्ली में अभी तक की सबसे अधिक संख्या है। कोरोना के नए केस सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में आए। महाराष्ट्र में शनिवार को 790 नए मामले सामने आए। इसके अलावा गुजरात में 333, तमिलनाडु में 231, पंजाब में 187, उत्तर प्रदेश में 159, पश्चिम बंगाल में 127, राजस्थान में 106 नए केस सामने आए।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को 99 लोगों की मौत हो गई। 99 मृत लोगों में 36 लोगों की मौत महाराष्ट्र और उसमें भी 27 अकेले मुंबई से ही रिपोर्ट हुई। दिल्ली में 3 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 64 हो गई है। गुजरात में 26, पश्चिम बंगाल में 15, मध्य प्रदेश और राजस्थान में 6-6, कर्नाटक में 3 और यूपी, तेलंगाना, बिहार और हरियाणा में 1-1 लोगों की मौत हुई।
बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 56 नए केस के साथ ही कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 481 हो गई है। यहां अभी तक 4 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में 62 नए मामलों के साथ कोरोना संक्रमित मामले 1525 तक पहुंच गए हैं। ओडिशा में 8 नए केस के साथ राज्य में अब 157 मरीज हो गई है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































