श्रीकृष्णा – कलयुग में फिर लीलाएं रचने जा रहें हैं श्रीकृष्ण, जानें कब और कहाँ?

श्रीकृष्णा

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते लोग अपने घरों में कैद हैं। लॉकडाउन के बाद दूरदर्शन पर पुराने दिनों का शो रामायण का प्रसारण किया गया था। लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही दूरदर्शन पर रामायण सीरियल का टेलिकास्ट शुरू किया गया था। रामायण को लोगों ने खूब सराहा और देश का नंबर वन शो बन दिया। अब खबर है कि श्रीकृष्णा का भी फिर से प्रसारण किया जाएगा।

Follow us on Google News
Get Breaking News: Join Channel

2 मई को रामायण का आखिरी एपिसोड दिखाया गया था। रामायण के खत्म होने के चलते फैंस उदास हैं। फैंस के इसी उदासी को दूर करने के लिए 3 मई से श्रीकृष्णा का रिपीट टेलिकास्ट किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि आप इस शो को कहां और किस समय पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   राफेल डील - CAG का खुलासा, दसॉल्ट एविएशन ने नहीं किया अपना वादा पूरा

कब शुरू होगा श्रीकृष्णा?

देशव्यापी लॉकडाउन में लोगों के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। बता दें कि 3 मई से रात 9 बजे श्रीकृष्णा का प्रसारण किया जा रहा है। इस शो का अगले दिन सुबह 9 बजे रिपीट टेलिकास्ट किया जाएगा। रामायण की तरह उम्मीद की जा रही है कि श्रीकृष्णा को भी खूब सराहा जाएगा।

बता दें कि श्रीकृष्णा को पहली बार 1993 में प्रसारित किया गया था। इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्णा का रोल निभाया। उनके रोल की वजह से शो को बहुत पसंद किया गया। स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्णा का किरदार निभाया था। मालूम हो कि स्वप्नील जोशी उत्तर रामायण में कुश बने थे। स्वप्नील की एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई थी। शो में दीपक देऊलकर ने बलराम, पिंकी पारीख ने रुकमणि, रेश्मा मोदी ने राधा का किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें -   रेल मंत्री का ऐलान, जल्द ही टिकट काउंटर बुकिंग के साथ चलाई जाएगी ट्रेनें

जानकारी के अनुसार, उस दौर में जब ये शो प्रसारित किया गया, तब रामायण और महाभारत की लोकप्रियता चरम पर थी। श्री कृष्ण के जीवन पर पर बना यह शो भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था। अब देखना होगा कि रामायण और उत्तर रामायण के बाद श्रीकृष्णा फैंस को लुभाने में कितना कामयाब होगा।

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Get Breaking News: Join Channel