नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 14 अप्रैल को देशवासियों को संबोधित करते हुए देश में संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने देशवासियों से संयम बरतने की अपील भी की है। साथ देश के कई इलाकों में सशर्त छूट भी मिलेगी, लेकिन नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। पीएम मोदी ने इसके साथ ही देशवासियों से सात वचन भी मांगे।
पीएम मोदी की वो सात बातें जो जानना जरूरी है-
हम धैर्य बनाकर रखेंगे, नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना जैसी महामारी को भी परास्त कर पाएंगे। इसी विश्वास के साथ अंत में, मैं आज सात बातों में आपका साथ मांग रहा हूं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
- पहली बात- अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें अधिक देखभाल करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है।
- दूसरी बात- लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें, घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।
- तीसरी बात- अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी और काढ़ा का निरंतर सेवन करें।
- चौथी बात- कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।
- पांचवी बात- जितना हो सके गरीब परिवारों की देखरेख करें उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें।
- छठी बात- आप अपने व्यवसाय अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें और किसी को नौकरी से न निकालें।
- सातवीं बात- देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर, नर्सों, सफाई कर्मियों और पुलिसकर्मियों का पूरा सम्मान करें।
पूरी निष्ठा के साथ तीन मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, जहां हैं वहां रहें, सुरक्षित रहें।
बता दें कि देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा 14 अप्रैल को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 8988 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से 1035 लोग ठीक हो चुके हैं और 339 लोगों की मौत हुई है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































