राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल के बैठक में सीएम के नाम पर होगी चर्चा

in-the-congress-legislative-party-meeting-in-rajasthan-the-name-of-cm-will-be-discussed

नई दिल्ली। राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा पछाड़कर सत्ता की डगर पर चल पड़ी है। मंगलवार को कांग्रेस के पक्ष में नतीजे आने के बाद अब विधायक दल की बैठक में अगले सीएम कैंडिडेट पर फैसला लिया जाएगा। कांग्रेस के विधायक दल के बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग जाएगी।

खबर है कि बैठक में कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे। विधानसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस और उनके कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जीत के बाद कई कांग्रेस दफ्तरों में जश्न का माहौल है। कई दफ्तरों पर जीत की दीवाली भी मनाई गई।

बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के प्रमुख नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट, केसी वेणुगोपाल और अविनाश पांडे आज राज्‍यपाल से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस पार्टी के पार्टी पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल ने कहा कि देश का मूड बदल गया है। अब यह कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के पक्ष में आ गया है।

बता दें कि राजस्थान में जीत के बाद कांग्रेस पार्टी में सीएम के नाम पर हलचल तेज हो गई है। राज्य में जहां एक ओर अशोक गहलोत को सीएम बनाने की मांग की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर सचिन पायलट के सिर सीएम पद का साफा बांधने के लिए भी नारेबाजी की जा रही है। बीजेपी की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार शाम राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

 


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल के बैठक में सीएम के नाम पर होगी चर्चा

in-the-congress-legislative-party-meeting-in-rajasthan-the-name-of-cm-will-be-discussed
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts