बैंगन का भरता दाल-चावल या फिर रोटी के साथ भी बड़े चाव से खाया जाता है। बैंगन का भरता रेसिपी घर पर बनाएं। भारतीय खानपान में बैंगन का भरता का खास स्थान है। बैंगन का भरता आपके थाली का स्वाद दोगुना कर देगा। बैंगन में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। भारत में अधिक्तर घरों में बैंगन की सब्जी जरूर बनाया जाता है।
बैंगन में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, नियासिन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कॉपर, फाइबर, पोटेशियम और मैंगनीज तत्व पाए जाते हैं। बैंगन खाने से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ती होती है। बैंगन का भरता खाने में बेहद ही लजीज होता है। आइए जानते हैं बैंगन का भरता बनाने का तरीका…
बैंगन भरता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- एक गोल बड़ा बैंगन लें
- एक प्याज बारीक कटी हुई
- दो टमाटर बारीक कटी हुई
- दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- आधी कटोरी बारीक कटी हुई धनिया पत्ता
- एक चम्मच लहसून और अदरक का पेस्ट
- मसाला (स्वादानुसार)
- पकाने का समय: 20 मिनट
बैंगन का भरता बनाने की विधि-
सबसे पहले बैंगन को धोकर उसे साफ कपड़े से अच्छी तरह से पोछ लें। फिर बैंगन के ऊपर सरसों का तेल लगाकर गैस पर पकाएं। गैस पर बैंगन को चारों तरफ से अच्छे तरीके से भून लें। भूनने के बाद बैंगन को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद ऊपर का छिलका उतार लें। भूने हुए बैंगन का छिलका उतारने के बाद एक साफ प्लेट में अच्छी तरह से मैश करें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल ड़ालें और गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गर्म होने के बाद उसमें थोड़ा सा जीरा राई डालकर भून लें। जीरा जब हल्का भूरा रंग का हो जाए तो फिर कटी हुई प्याज डालें और उसे गुलाबी होने तक उच्छी तरीके से भूने। प्याज के गुलाबी होने के बाद उसमें लहसून और अदरक का पेस्ट डालकर मिलाए और गैस पर पकाएं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
इसके बाद बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें। टमाटर (कटी हुई), हल्दी पाउडर, धनिया पाउटर और स्वादानुसार नमक डालकर बाकि के सारे मसाले भी जब तक तेल न छोड़ जाए तब तक भूनें। जैसे ही मसालों में से तेल अलग होने लगे, इसमें मैश किया हुआ बैंगन डालें और अच्छी तरह भूनें।
इसके बाद बैंगन को 3 से 4 मिनट तक भूनें और इसमें गर्म मसाला मिलाकर गैस पर से उतार लें। लीजिए तैयार है आपका गरमा गरम टेस्टी बैंगन का भरता। इसे एक प्लेट में निकालकर परोसे।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























