लॉकडाउन: इस राज्य ने 31 जुलाई तक बढ़ाई लॉकडाउन की अवधि

लॉकडाउन

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का ऐलान किया। इससे पहले भी उद्धव ठाकरे ने कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में पाबंदियाँ जारी रहेंगीं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

लॉकडाउन को बढ़ाते हुए ठाकरे ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए अनलॉक की प्रक्रिया को धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है। उन्होंने इसे मिशन बिगिन अगेन का नाम दिया है। उन्होंने कोरोना से बुरी तरह से प्रभावित मुंबई को उबारने के लिए ‘चेज द वायरस’ नाम से कैंपेन की शुरुआत की है। इस संबंध में उन्होंने कहा कि ‘चेज द वायरस’ पहल के अच्छे परिणाम सामने आए हैं और अब इसे राज्य के दूसरे हिस्सों में भी लागू किया जाएगा।

कोरोना वायरस के कारण भूख की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार करने की मांग की ताकि महाराष्ट्र में कम कीमत पर गरीबों को खाद्यान की आपूर्ती हो सके।

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 5 लाख 48 हजार 318 तक पहुंच चुकी है। भारत में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्या 2 लाख 10 हजार 120 है जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 16 हजार 475 है। भारत में कोरोना वायरस महामारी से अबतक 3 लाख 21 हजार 723 मरीज ठीक हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1 लाख 64 हजार 626 तक पहुंच चुकी है। हालांकि राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। महाराष्ट्र में कोरोना को अबतक 86 हजार 575 लोग मात दे चुके हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 70 हजार 622 है जबकि 7 हजार 429 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now