मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया

लालजी टंडन का निधन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन नहीं रहे। उनका 85 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। लालजी टंडन के निधन पर यूपी में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। लालजी टंडन कई दिनों से बीमार थे। उनका लखनऊ में इलाज हो रहा था।

लालजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री लाल जी टंडन के निधन से हमने एक महान नेता को खो दिया है, जिन्होंने लखनऊ का सांस्कृतिक परिष्कार किया और जो कुशाग्रबुद्धि वाले राष्ट्रीय नेता थे। मैं उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘श्री लालजी टंडन को समाज सेवा के उनके अथक प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एक प्रभावी प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई, हमेशा लोक कल्याण को महत्व दिया। उनके निधन से दुखी हूं।’

राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

बता दें कि लालजी टंडन को 11 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत, बुखार और पेशाब में परेशानी थी। उनका 13 जून को ऑपरेशन किया गया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का निधन, राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया

लालजी टंडन का निधन
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts