काला चना खाने के 5 चमत्कारिक फायदे, रोज सुबह-सुबह खाइए

काला चना के फायदे

काला चना खाने के कई फायदे होते हैं। काला चना को कई प्रकार से लोग खाते हैं। काले चने को अंकुरित करके, सब्जी बनाकर, भूनकर खा सकते हैं। काला चना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। आकजक के  भाग-दौड़ वाली जिंदगी में चना खाने से कई फायदे होते हैं। लेकिन चना जरूरत के हिसाब से ही खाना चाहिए। जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन स्वास्थ्य को फायदा देने की जगह नुकसान पहुंचाता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

काला चना खाने के 5 चमत्कारिक फायदे
आयरन का भरपूर स्त्रोत

लोग दिखने में तो ठीक ठाक दिखते हैं, लेकिन अंदर से उनके शरीर में आयरन की कमी होती है। चना में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आयरन का एक प्रमुख स्त्रोत होने की वजह से ये खून की कमी नहीं होने देता है। चने में शरीर के ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने की शक्ति होती है। चने का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि चने को सुबह-सुबह खाने से शरीर को भरपूप मात्रा में आयरन प्राप्त होती है।

मोटापा कम करता है

आजकल लोग मोटापे से बेहद परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप पेट की चर्बी या वज़न कम करना चाहते हैं तो नाश्ते में चना एक अच्छा विकल्प है। ऐसा इसलिए है कि फाइबर से भरपूर चना खाने से आपके पेट को पूरे भोजन की अनुभूति होती है। इसके साथ-साथ आप काले चने को अलग-अलग तरह से प्रयोग में ला सकते हैं।

प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत है काला चना

चना में प्रोटीन की अधिक मात्रा होने की वजह से आप इसके इस्तेमाल से काफी अच्छा अनुभव कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रोटीन आपके शरीर में ताकत और ज़बरदस्त ऊर्जा का संचार करता है। प्रोटीन आपके शरीर को काम के योग्य बनाता है। काले चने का थोड़ा सा भी प्रयोग आपके पेट को भरा-भरा महसूस करवाता है। पेट हमेशा भरा-भरा महसूस होने की वजह से पर्याप्त भोजन की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

शुगर को कंट्रोल करता है

चना शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। एक शोध के अनुसार, चना शरीर में अतिरिक्त बल्ड शुगर को दबाने का काम करता है। क्या आप जानते हैं कि मधुमेह का एक कारण अत्यधिक भूख लगना भी है। चना भूख को कम करके मधुमेह (डायबिटिज) का खतरा कम करने का काम करता है। इसके पीछे का कारण चना में फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का शामिल होना है।

आंखो के लिए अंत्यत उपयोगी

काला चना आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें β-कैरोटीन तत्व पाया जाता है। यह तत्व मुख्य रूप से आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाता है। इससे आपके देखने की क्षमता बढ़ती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now