कोरोना से संक्रमित मृतकों के परिवार के लिए केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 83 तक पहुंच गई है। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अबतक भारत में दो लोगों की जान जा चुकी है। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की मौत होने पर परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

देश में अब तक कोरोना वायरस से 80 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें पहला मौत कर्नाटक में एक व्यक्ति की हुई है जो हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था। 76 वर्षीय बुजुर्ग की बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई थी जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 वर्षीय एक महिला की मौत शुक्रवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कहा गया है कि महिला का पुत्र हाल ही में विदेश से लौटा था जो कोरोना से संक्रमित पाया गया था। बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के सात मामले और उत्तर प्रदेश में 11 मामले सामने आये हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

कर्नाटक में कोरोना वायरस के छह मरीज जबकि महाराष्ट्र में 14 और लद्दाख में तीन मरीज हैं। इसके अलावा राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, आंध प्रदेश और पंजाब से एक-एक मामला सामने आया है। केरल में कोरोना वायरस के 19 मामले दर्ज किये गये हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

कोरोना से संक्रमित मृतकों के परिवार के लिए केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान

कोरोना से संक्रमित
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts