मुंबई। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना से ग्रसित पायी गई हैं। बताया जा रहा है कि कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थी। भारत आने के बाद सिंगर कनिका कपूर ने डिनर पार्टी दी जिसमें कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल हुए थे। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हहाकार मच गया है।
बताया जा रहा है कि लंदन से लौटी कनिका को पहले हल्का बुखार था। उनपर आरोप है कि उन्होंने अपने इस बात को लोगों से छुपाई। यूपी सरकार ने सिंगर कनिया कपूर पर केस दर्ज का आदेश भी दिया है। सरकार के आदेश के बाद लखनऊ डीएम कनिका कपूर के ऊपर केस दर्ज करवाया। चिट्टिया कलाइयां और बेबी डॉल जैसे हिट गाने देने वाली सिंगर कनिका कपूर को फिलहाल आईसोलेशन में रखा गया है।
बता दें कि कनिका कूपर लगातार दो पार्टीयों में शामिल हुई थीं। पहली पार्टी पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां हुई थी। उस पार्टी में कई नेता, बीजेपी के मंत्री और बड़े आईएएस शामिल थे। दूसरी पार्टी होटल ताज में हुई थी जिसमें एक कैबिनेट मंत्री और कई आईएएस, सेलेब्रेटी और नेता शामिल हुए थे।
खबरों के मुताबिक दोनों पार्टियों में कैटरिंग स्टाफ होटल स्टाफ को हटा कर 500-700 लोग शामिल हुए थे। इस पार्टी में कनिका ने कइयों के साथ सेल्फी ली और हाथ भी मिलाए। पार्टी के बाद तबीयत ठीक न होने पर कनिका ने अपना नार्मल टेस्ट करवाया जिससे पता चला कि वो नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। कनिका कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव पाई गई हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी
केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का आह्वाहन किया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि लोग अति आवश्यक होने पर घरों से निकलें। कोरोना की भयानक स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अलर्ट हैं। भारत में अबतक कोरोना वायरस के 258 मामले सामने आ चुके हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































