कोरोना वायरस: ब्रिटेन संसद पर्यटकों के लिए बंद, इजरायल में पूर्ण पाबंदी नहीं

कोरोना वायरस

लंदन। ब्रिटेन की संसद के सदन को कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर सोमवार से आगंतुकों और पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। यह बंद अगले आदेश तक जारी रहेगा। ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही को देखने के लिए यहां आने वाले हजारों दर्शकों और विदेशी आगंतुक इससे वंचित रहेंगे।

लंदन में यूनेस्को की विश्व धरोहर के एक अधिकारी ने कहा कि इस तरह के उठाए गए कदमों से संसद के संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। संसद के संचालन को संरक्षित करने के लिए प्रवासी यात्रा पर प्रतिबंध भी लगाए गए हैं।

हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे हॉयल और लॉर्ड्स के अध्यक्ष नॉर्मन फाउलर ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा, हम संकल्प लेते हैं कि संसद में कानून पारित करने के महत्वपूर्ण संवैधानिक कर्तव्यों को पूरा करना जारी रखें और सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि ब्रिटेन वासियों के प्रतिनिधित्व इस पर विचार करें और उनकी आवाज सुनें।

उन्होंने कहा कि हम यह स्पष्ट कर दें कि अब व्यावहारिक होने का समय है। देश के प्रत्येक नागरिक को संतुलन बनाने को कहा जा रहा है और यह सही है कि हम ऐसा ही करें। उन्होंने कहा कि सोमवार को विदेशी यात्रा और आगंतुक के पहुंचने पर पाबंदी लगायी गयी है। इसे जन स्वास्थ्य इंग्लैंड के साथ मिलकर विकसित किया है और जो सरकार के वर्तमान दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि वेस्टमिंस्टर हॉल देखने के लिए पार्लियामेंटरी एस्टेट में प्रवेश करने के इच्छुक लोगों के सदस्यों को अब प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

हम लोगों को घरों में बंद नहीं कर सकते: नेतन्याहू

वहीं कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जहां एक ओर कई देश ऐतिहातन प्रतिबंध लगा रहे हैं वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर नये उपायों की घोषणा करते हुए कहा है कि देश में पूर्ण पाबंदी लागू नहीं की जायेगी। नेतन्याहू ने कहा, हम लोगों को घरों में बंद नहीं कर सकते। मैं पूर्ण पाबंदी के बारे में नहीं कह रहा हूं। उम्मीद है हम ऐसा नहीं करेंगे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

LPG Subsidy News

LPG Subsidy News: इनकम टैक्स डेटा से होगी जांच, 7 दिन में जवाब नहीं दिया तो बंद होगी गैस सब्सिडी

केंद्र सरकार ने बढ़ती ऊर्जा कीमतों और आर्थिक दबाव के बीच LPG सब्सिडी को लेकर…

May 12, 2026
पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026

इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश के 298 नागरिकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का मामला सामने आया है, जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

तुर्की में कोरोना के 29 नये मरीज

तुर्की में कोरोना वायरस से प्रभावित 29 नये मामले सामने आने के बाद पीडि़तों की संख्या 47 हो गयी। तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहरेट्टिन कोका ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 29 लोग प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अमेरिका, यूरोप और अन्य पश्चिम एशियाई देशों के संपर्क में रहे हैं।

इनमें से तीन लोग सऊदी अरब से उमरा की यात्रा करने वालों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह सउदी अरब से लौटे तुर्की के एक नागरिक में कोराना वायरस के संक्रमण की पॉजीटिव रिपोर्ट आयी थी।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

कोरोना वायरस: ब्रिटेन संसद पर्यटकों के लिए बंद, इजरायल में पूर्ण पाबंदी नहीं

कोरोना वायरस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts