Gold Price in India: हाल ही में अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव में कमी देखने को मिला है। दोनों देशों के बीच तनाव में कमी आने के बाद सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दोनों देशों ने आपसी समझौते के तहत 90 दिनों तक एक-दूसरे के सामानों पर लगाए गए टैरिफ को कम कर दिया है।
अमेरिका और चीन के बीच हुए इस समझौते के बाद निवेशकों का रुख सुरक्षित निवेश यानी सोने से हटकर जोखिम वाले एसेट्स की ओर हो गया है। इससे सोने के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
शुक्रवार को सोना 92,000 के नीचे पहुंचा
मई 16 को MCX पर जून गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स में 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई जिससे सोने का भाव ₹92,000 के नीचे आ गया। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स के मजबूत होने से भी सोने की कीमतों (Gold Price) पर दबाव पड़ा है। डॉलर इंडेक्स लगातार चौथे हफ्ते मजबूत हो रहा है।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोना अब 50-दिनों की मूविंग एवरेज सीमा के निचले सिरे पर है जो नवंबर 2024 से लगातार सपोर्ट दे रही थी। अगर यह सपोर्ट टूटता है तो सोने की कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। कुछ विश्लेषकों के अनुसार, अगर सोना ₹89,500 का स्तर छूता है तो यह ₹85,000 के न्यूनतम स्तर पर जा सकता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
निवेशकों के लिए मुश्किल समय
निवेशकों के लिए यह समय सतर्क रहने का है। हालांकि लॉन्ग टर्म निवेशक इस गिरावट को एक अवसर के रूप में देख सकते हैं जबकि शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को फिलहाल सतर्क रहना चाहिए। बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और आने वाले कुछ दिन ट्रेंड रिवर्सल के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































