सोना खोना या मिलना दोनों होता है अशुभ, जानें कैसे मिलते हैं परिणाम

सोना खोना या मिलना दोनों होता है अशुभ

ज्योतिष शास्त्र में सोना-चांदी से जुड़े कई प्रकार के शकुन-अपशकुन बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि सोना का मिलना या सोना का खोना या चोरी होना सबकुछ अशुभ होता है। सोना को बृहस्पति का कारक माना जाता है। बृहस्पति जीवन में धन, सुख और दांपत्य जीवन का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए सोना खोना, चोरी होना या मिलना जीवन को कई प्रकार से प्रभावित करता है।

गिरा हुआ सोना मिलना

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, रास्ते में गिरा हुआ सोना मिलना शुभ नहीं होता है। ऐसे सोने को घर में नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपको गिरा हुआ सोना मिलता है तो उसे बेचकर मिले पैसों से दान पुण्य करना चाहिए। इससे ऐश्वर्य में वृद्धि होती है।

नाक की नथ गिरना – यदि किसी स्त्री की नाक की नथ कहीं गिर जाती है या चोरी हो जाती है या फिर वह खो जाती है तो यह बहुत ही अपशकुन होता है। ऐसा होने से स्त्री को बदनामी या किसी अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

माथे का टीका खोना – ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, यदि किसी महिला के माथे का टीका या शीष फूल खो जाए या कहीं गिर जाए या फिर माथे का टीका चोरी हो जाए तो उसे कोई बुरी खबर मिल सकती है। ऐसा माना जाता है कि सिर का टीका मिलना भी अशुभ संकेत होता है।

पायल का गुम होना – यदि किसी स्त्री के दाएं पैर की पायल खो जाए या गुम हो जाए तो उसके सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। बाएं पैर की पायल खोना यात्रा में किसी दुर्घटना की ओर इशारा करता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

हाथ का कंगन मिलना – ऐसा कहा गया है कि यदि आपको कहीं पर गिरा हुआ कंगन मिलता है तो उसे कभी न उठाएं। इससे आपके मान-सम्मान में कमी आएगी। आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियाँ भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें – मंदिर में रखी भगवान की तस्वीर के अचानक गिरने से क्या होता है?

नोट – इस आलेख में दी गई जानकारियाँ मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सोना खोना या मिलना दोनों होता है अशुभ, जानें कैसे मिलते हैं परिणाम

सोना खोना या मिलना दोनों होता है अशुभ
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts