देवता के सामने इस तरह दीपक जलाना चाहिए, जीवन में मिलती है आपार सफलता

हर देवी-देवता के सामने दीपक जलाना चाहिए। सभी देवी-देवताओं को सामने अलग-अलग तरीके से दीपक जलाया जाता है। जो भी भक्त नियम पूर्वक दीप दान करता है उसे जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। इसलिए दीपक जलाते समय इन बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
देवता को दीपक देने का नियम

Highlights:

  • सही तरीके से दीपक से मिलता है लाभ
  • हर देवता को दें अलग तरीके से दीपक
  • देवता को दीपक देते समय बरते सावधानियाँ

Highlights:

  • सही तरीके से दीपक से मिलता है लाभ
  • हर देवता को दें अलग तरीके से दीपक
  • देवता को दीपक देते समय बरते सावधानियाँ

ईश्वर की पूजा में दीपक जलाना महत्वपूर्ण माना जाता है। बिना दीपक जलाए पूजा को अपूर्ण माना जाता है। हिंदू धर्म में पूजा के समय, किसी शुभ कार्य के समय या मंदिर में और घर में किसी भी देवी-देवता के सम्मुख दीपक जलाना शुभ माना जाता है। दीपक घर के अंधकार को दूर करके घर में सुख और शांति का प्रकाश फैलाता है। माना जाता है कि देवी-देवताओं में आस्था रखकर पूजा करने से हर मनोकामना की पूर्ती होती है।

देवता के सामने किस तरह दीपक जलाना चाहिए?

किसी भी देवी-देवता के सामने दीपक जलाने के वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है। हर देवी-देवता को अलग-अलग तरीके के तेल से दीपक जलाया जाता है।

माँ भगवती को प्रसन्न करने के लिए तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। तिल तेल के दीपक में मौली की बाती लगाकर जलाने से उत्तम फल प्राप्त होता है।

अपने ईष्ट के सामने यदि आप दीपक जला रहे हैं तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए दीपक में देसी गाय का घी डालकर दीपक जलाएं। इससे आपके ईष्ट देव प्रसन्न होते हैं और घर में बरकत आती है।

यदि आपका कोई शत्रु है तो उसका शमन के लिए साधना करना चाहिए। शत्रु शमन के लिए सरसों एवं चमेली के तेल का दीपक जलाने से कार्य पूर्ण हो जाते हैं।

भगवान सूर्य को 7 बत्तियों वाला दीपक जलाना शुभ होता है। 7 बत्तियों दीपक जलाने से भगवान सूर्य नारायण जल्दी प्रसन्न होते हैं।

माँ भगवती दुर्गा को पूजा के वक्त 9 बत्तियों वाला दीपक जलाना चाहिए। माता भगवती दुर्गा के सामने 9 बत्तियों वाला दीपक जलाने से माता प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

भगवान हनुमान जी और भगवान शिव के सामने 5 बत्तियों वाला दीपक जलाना चाहिए। इससे भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और हनुमान जी और भगवान शिव को कृपा जल्दी प्राप्त होती है।

जब दीपक जलाएं तो दीपक के नीचे 7 प्रकार के अनाज रखने से व्यक्ति को अपने जीवन में सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। दीपक जलाते समय दीपक के नीचे गेहूं रखने से घर में बरकत होती है और धन-धान्य की वृद्धि होती है।

दीपक जलाते समय दीपक के नीचे चावल रखने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने घर में धन की कमी नहीं होती।

दीपक के नीचे काले तिल या उड़द रखें तो स्वयं माँ काली भैरवी, शनि, दस, दिक्पाल और क्षेत्रपाल हमारी रक्षा करते हैं। जलते हुए दीपक में गुलाब की पंखुड़ी या लौंग रखने से जीवन में हर तरफ से खुशहाली आती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

देवता के सामने इस तरह दीपक जलाना चाहिए, जीवन में मिलती है आपार सफलता

हर देवी-देवता के सामने दीपक जलाना चाहिए। सभी देवी-देवताओं को सामने अलग-अलग तरीके से दीपक जलाया जाता है। जो भी भक्त नियम पूर्वक दीप दान करता है उसे जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। इसलिए दीपक जलाते समय इन बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए।
देवता को दीपक देने का नियम
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts