घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ जगहों पर जाते ही मन शांत हो जाता है। वहीं कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां कुछ ही देर में भारीपन महसूस होने लगता है। यह सब उस जगह की एनर्जी और वाइब्स की वजह से होता है।
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

Highlights:

  • घर में पोछा सही तरीके से लगाने से होता है वास्तु दोष दूर।
  • सूर्योदय से पहले या तुरंत बाद पोछा लगाना होता है शुभ।
  • दोपहर के समय भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए पोछा।

Highlights:

  • घर में पोछा सही तरीके से लगाने से होता है वास्तु दोष दूर।
  • सूर्योदय से पहले या तुरंत बाद पोछा लगाना होता है शुभ।
  • दोपहर के समय भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए पोछा।

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ जगहों पर जाते ही मन शांत हो जाता है। वहीं कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां कुछ ही देर में भारीपन महसूस होने लगता है। यह सब उस जगह की एनर्जी और वाइब्स की वजह से होता है। जहां नेगेटिविटी होती है, वहां मन नहीं लगता। अगर यही स्थिति घर में बनने लगे तो व्यक्ति बेचैनी महसूस करता है और धीरे-धीरे घर का माहौल भी बिगड़ने लगता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बढ़ती नेगेटिविटी को कुछ आसान उपाय करके कम किया जा सकता है। अगर आपको भी अपने घर में अशांति या भारीपन महसूस हो रहा है, तो एक छोटा सा वास्तु उपाय आपके घर का माहौल बदल सकता है।

पोछा लगाते वक्त करें ये खास काम

घर की नियमित साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदगी रहने से राहु का अशुभ प्रभाव बढ़ता है, जिससे मानसिक तनाव और नकारात्मकता बढ़ सकती है। रोजाना झाड़ू-पोछा लगाने से न केवल घर साफ रहता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।

वास्तु नियमों के मुताबिक, पोछा लगाते समय अगर पानी में थोड़ा सा सादा नमक या समुद्री नमक मिला दिया जाए, तो घर की नेगेटिव एनर्जी बाहर निकल जाती है। ऐसा माना जाता है कि नमक फालतू और भारी ऊर्जा को सोख लेता है। इससे घर का वातावरण हल्का और सकारात्मक बनता है।

किस समय लगाना चाहिए पोछा

शास्त्रों में घर की सफाई के लिए ब्रह्म मुहूर्त को सबसे उत्तम समय बताया गया है। हालांकि हर किसी के लिए इतनी सुबह उठना संभव नहीं होता। ऐसे में सूर्योदय से पहले या सूरज निकलने के तुरंत बाद पोछा लगाया जाए, तो भी अच्छा असर मिलता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026
बच्चे को बुरी नजर से कैसे बचाएं?

बच्चे को बुरी नजर से कैसे बचाएं? कपूर का यह उपाय करता है तुरंत असर

बच्चे को बुरी नजर से कैसे बचाएं? अपने बच्चे को बुरी नजर से बचाने के…

Jan 23, 2026

नमक के अलावा आप पोछे के पानी में थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इससे घर की ऊर्जा और ज्यादा शुद्ध हो जाती है। इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में कभी भी जल्दबाजी में पोछा न लगाएं।

दोपहर के समय पोछा लगाने से बचना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, दोपहर के समय पोछा लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा पर नकारात्मक असर पड़ता है। पोछे की शुरुआत हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा से करनी चाहिए और फिर धीरे-धीरे पूरे घर में आगे बढ़ना चाहिए। इस छोटे से उपाय को नियमित रूप से अपनाने से घर का माहौल हल्का, शांत और सकारात्मक बना रहता है।

डिस्क्लेमर– इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित हैं। हम इनकी पूर्ण सत्यता या सटीकता का दावा नहीं करते। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले वास्तु विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ जगहों पर जाते ही मन शांत हो जाता है। वहीं कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां कुछ ही देर में भारीपन महसूस होने लगता है। यह सब उस जगह की एनर्जी और वाइब्स की वजह से होता है।
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts