Fish Eating Benefits: मछली खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

मछली खाने के फायदे

Fish Eating Benefits (मछली खाने के फायदे) : हम सभी लोगों को पता है कि मछली खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मछली खाने से शरीर के किन-किन अंगों को फायदा होता है? ज्यादातर लोग मछली सिर्फ स्वाद के लिए खाते हैं।

ज्यादातर लोगों को यह लगता है कि मछली खाने से उनके बाल लंबे होते हैं और उनकी आंखों की खूबसूरती बढ़ती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मछली खाने से ना केवल आपके बाल खूबसूरत बनते हैं बल्कि इसके कई और भी स्वास्थ्य वर्धक फायदे हैं। आइए जानते हैं मछली खाने के फायदे के बारे में।

मछली में फैट की मात्रा कम पाई जाती है और अधिक मात्रा में प्रोटीन तथा ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसलिए मछली का सेवन करना स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। मछली में आपको कई प्रकार के विटामिन, पोषक तत्व और खनिज प्राप्त होते हैं। इसलिए मछली खाने से हमारे शरीर की कई जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

मछली खाने के फायदे

हेल्दी स्पर्म के लिए फायदेमंद

एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि जो पुरुष मछली के साथ अच्छा आहार जैसे कि फल और दूसरी हेल्थी चीजों का सेवन करते हैं, उनके स्पर्म में हल्दी और स्वस्थ रहते हैं।

डिप्रेशन में लाभदायक

मछली में ओमेगा3 नामक तत्व पाया जाता है। अवसाद की स्थिति में ओमेगा3 का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान कई बार अवसाद की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर उन्हें omega3 की कैप्सूल लेने की सलाह देते हैं। लेकिन यदि आप मछली का सेवन करते रहते हैं तो आपको कैप्सूल लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

मछली का सेवन करना आपके त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में मछली खाने से प्रोटीन की मात्रा शरीर में आवश्यक रूप से मिलती रहती है। इससे आपके बाल स्वस्थ और चमकदार होते हैं। बता दें कि बालों के स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक होता है। मछली खाने से त्वचा में नमी हमेशा बनी रहती है।

हाई ब्लड प्रेशर में लाभदायक

मछली का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको मछली खाना चाहिए। लेकिन यदि आपको रक्तचाप की समस्या है तो आपको दूसरे अन्य मांसाहार चीजों को छोड़कर मछली का सेवन शुरू कर देना चाहिए। मछली में फैट की मात्रा कम होती है जिसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं बढ़ती है।

दिल की सुरक्षा के लिए फायदेमंद

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

दिल से संबंधित समस्याओं से ग्रसित रोगियों को मछली खाना चाहिए। मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल और उसकी मांस पेशियों को मजबूत बनाता है। लो फैट होने की वजह से यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में बढ़ने नहीं देती। ओमेगा 3 फैटी एसिड हमारे दिल की सुरक्षा में मदद करता है।

दिमाग तेज करने के लिए फायदेमंद

मछली का सेवन दिमाग को तेज करने में भी फायदेमंद होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका बच्चा तेज दिमाग वाला बने तो उसे आज से ही मछली खिलाना शुरू कर दीजिए। मछली में मौजूद पोषक तत्व मस्तिष्क को तेज करने में मदद करता है। मछली में मौजूद फैटी एसिड दिमाग को तेज करता है और स्मरण शक्ति को भी बढ़ाता है। यह प्रोटीन मस्तिष्क की नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

कैंसर से बचाव में लाभदायक

मछली का सेवन कैंसर से बचाव में भी लाभदायक होता है। नियमित रूप से जो लोग मछली का सेवन करते हैं उन्हें कैंसर की बीमारी होने का खतरा बहुत ही कम होता है। मछली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड कैंसर से बचाव करता है। मछली खाने से ब्रेस्ट कैंसर, प्रोटेस्ट कैंसर से बचाव होता है। यदि आप नॉनवेज खाने के शौकीन हैं तो अपने आहार में मछली का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सप्ताह में कितनी बार मछली खाना चाहिए?

सप्ताह में एक संतुलित आहार के रूप में कम से कम अपने भोजन में 2 भाग मछली को शामिल करना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति को 1 दिन में डेढ़ सौ से 200 ग्राम तक ही मछली का सेवन करना चाहिए।

मछली खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

मछली खाने से कैंसर जैसी बीमारी को भी दूर करने में मदद मिलता है। इसके अलावा यह हाई ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने का काम करता है। आंखों से संबंधित बीमारियां दूर होती है।

मछली कब नहीं खाना चाहिए?

सावन महीने में मछली का सेवन नहीं करना चाहिए। इन महीनों में मछलियों के गर्भ में अंडे होते हैं। अंडों का सेवन कई तरह से हमारे स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है।

अस्वीकरण – इस आर्टिकल का उद्देश्य सिर्फ आपको जानकारी उपलब्ध करवाना है। अपने खानपान से संबंधित जानकारियों के लिए हमेशा डाइटिशियन से ही संपर्क करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

Fish Eating Benefits: मछली खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

मछली खाने के फायदे
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts