कैंसर से बचाव के तरीके, अपनी डाइट में शामिल करें इन 9 चीजों को

कैंसर से बचाव

आजकल के बदलते जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ गया है। कैंसर भी उन्हीं बीमारियों में से एक है। हालांकि अपनी जीवनशैली को सुधारकर और खान-पान का ध्यान रखकर कैंसर से बचाव किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैंसर के खतरे को कम करने वाले उन चीजों के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

खाने में इन चीजों को शामिल कर करें कैंसर से बचाव

करेला का सेवन – करेला का कड़वा स्वाद कई लोगों को पसंद नहीं आता है लेकिन यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि करेला खाने से शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।

कमल ककड़ी का सेवन – कमल ककड़ी में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में कैंसर होने का खतरा काफी कम हो जाता है। ककड़ी को खाने से वजन को कम करने में सहायता मिलती है।

यह भी पढ़ें -   कब्ज का रामबाण इलाज - सबसे सस्ता और सात्विक तरीका रखे पेट को साफ

ग्रीन टी का सेवन – कई लोगों को इसका स्वाद नहीं भाता है। लेकिन कई शोधों में पता चला है कि ग्रीन टी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। ग्रीन टी को रोजाना पीने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम करने में मदद करता है। वजन कम करने में भी ग्रीन टी सहायक है।

अनार का सेवन – अनार का सेवन लगभग सभी लोग करते हैं। स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना अनार का सेवन अवश्य करना चाहिए। एक शोध के अनुसार अनार का सेवन करने से शरीर में कैंसर का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें -   शहद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानिए शहद के फायदे और नुकसान

ड्रैगन फ्रूट का सेवन – नाम से ही यह चाइनीज फूड मालूम पड़ता है। ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी और कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह दोनों शरीर में ट्यूमर के खतरे को कम करता है। एक शोध के अनुसार ड्रैगन फ्रूट में लाल वाले भाग को खाने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।

हल्दी का सेवन – हल्दी हर भारतीय के किचन में मिल जाता है। यह एक ऐसा भोज्य पदार्थ है जो भोजन में अवश्य शामिल किया जाता है। हल्दी में कई प्रकार के औषधीय गुण पाये जाते हैं। हल्दी का सेवन करने से कैंसर से बचाव संभव है। रोजाना हल्दी का सेवन करने से स्वास्थ में आप फर्क महसूस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   Benefits of Red Chili: लाल मिर्च खाने के बेहतरीन फायदे क्या आप जानते हैं?

अलसी का सेवन – अलसी में ओमेगा-3, लिगनन्स और पाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है। यह ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकने में सहायक होता है। अलसी का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा काफी कम हो जाता है।

ब्रोकली का सेवन – स्वास्थ्य के लिए वैसे तो सभी सभी सब्जियाँ महत्वपूर्ण होती हैं लेकिन ब्रोकली काफी फायदेमंद होता है। ब्रोकली का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, ब्लैडर का कैंसर, लिंफोमा कैंसर, प्रोस्टेट और फेंफड़ों में कैंसर का खतरा काफी कम होता है।

बेरीज का सेवन – बेरीज में पाइटोकेमिकल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी मात्रा में पाए जाते हैं। यह शरीर में कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकने में मददगार होते हैं। बेरीज का सेवन करने से कैंसर का खतरा काफी कम हो जाता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।