भारत के उपराष्ट्रपति की पूरी लिस्ट – Full List of India Vice President

भारत के उपराष्ट्रपति लिस्ट

भारत के उपराष्ट्रपति (Vice President of India) की पूरी लिस्ट – भारत के उपराष्ट्रपति कौन होते हैं? भारत में राष्ट्रपति के बाद यदि किसी पद का महत्व ज्यादा होता है तो वह है उपराष्ट्रपति का पद। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सभापति भी होता है। भारत के राष्ट्रपति (President of India) की तरह ही उपराष्ट्रपति का पद भी 5 सालों का होता है। राष्ट्रपति की उनुपस्थिति या फिर व्यस्तता में उपराष्ट्रपति ही कार्यों का निर्वहन करता है। भारत में राष्ट्रपति के साथ-साथ कई उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं। आइए जानते हैं भारत के उपराष्ट्रपति के नाम, उम्र, वेतन के बारे में।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है? Selection Procedure of Vice President of India.

उपराष्ट्रपति का चयन एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस निर्वाचक मंडल को इलेक्टोरल कॉलेज भी कहा जाता है। निर्वाचक मंडल में लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों सांसद शामिल होते हैं। सभी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालते हैं।

उपराष्ट्रपति के लिए वोटिंग एक विशेष माध्यम सिंगल ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम से होती है। इस वोटिंग सिस्टम में मतदाताओं को अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट देना होता है और उनमें अपनी प्राथमिकता भी तय करनी होती है। वोटिंग के बाद वोटों की गणना की जाती है। जिस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं वह उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत हो जाता है।

भारत के उपराष्ट्रपति की लिस्ट – Full List of Vice President of India

1. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) – सर्वपल्ली राधाकृष्णन आजाद भारत के पहले उपराष्ट्रपति बने। राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को चेन्नई के तिरुत्तनी में हुआ था। उपराष्ट्रपति के रूप में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1952 से लेकर 1962 तक कार्यरत रहे। वे दो बार भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन हुए। सर्वपल्ली राधाकृष्णन की मृत्यु 8 फरवरी 1975 को हुई।

2. डॉ. जाकिर हुसैन (Dr. Zakir Hussain) – भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति के रूप में डॉ. जाकिर हुसैन ने कार्य किया। डॉ. जाकिर हुसैन का जन्म 8 फरवरी 1897 को हैदराबाद में हुआ था। वे भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति के रूप में 1962 से लेकर 1967 तक कार्यरत रहे। उनकी मृत्यु 3 मई 1969 को हुई।

3. वी वी वेंकटगिरी (V V Venkatagiri) – भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति के रूप में वी वी वेंकटगिरी चुने गए। वेंकटगिरी का जन्म 10 अगस्त 1894 को उड़ीसा के बरहमपुर में हुआ था। वी वी वेंकटगिरी 1967 से लेकर 1969 तक भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उनकी मृत्यु 24 जून 1980 को हुई।

4. गोपाल स्वरूप पाठक (Gopal Swaroop Pathak) – भारत के चौथे उपराष्ट्रपति के रूप में गोपाल स्वरूप पाठक ने 1969 को अपना कार्यभार संभाला। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 फरवरी 1896 को हुआ था। वे 1969 से 1974 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे। पूर्व उपराष्ट्रपति गोपाल स्वरूप पाठक की मृत्यु 4 अक्टूबर 1982 को हुई।

5. बी डी जत्ती (B D Jatti) – बी डी जत्ती ने भारत के पांचवे उपराष्ट्रपति के रूप में 1974 से लेकर 1979 तक कार्यभार संभाला। बी डी जत्ती का जन्म 10 सितंबर 1912 को कर्नाटक में हुआ था और मृत्यु 7 जून 2002 को हुई थी।

6. न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह (Justice Mohammad Hidayatullah) – भारत के 6ठवें उपराष्ट्रपति के रूप में न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह ने 1979 को पदभार संभाला। वे भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में 1979 से लेकर 1984 तक कार्यरत रहे। न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म 17 दिसंबर 1950 को लखनऊ में हुआ था। उनकी मृत्यु 42 साल की उम्र में 18 सितंबर 1992 को हुई।

7. आर वेंकटरमन (R. Venkataraman) – आर वेंकटरमन का जन्म 4 दिसंबर 1910 को तमिलनाडु के तंजौर में हुआ था। भारत के सातवें उपराष्ट्रपति के रूप में आर वेंकटरमन ने 1984 को शपथ लिया और 1987 तक इस पद पर बने रहे। उनकी मृत्यु 27 जनवरी 2009 को हुई थी।

8. डॉ. शंकर दयाल शर्मा (Dr. Shankar Dayal Sharma) – भारत के आठवें उपराष्ट्रपति के रूप में डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने 1987 से लेकर 1992 तक कार्य किया। डॉ. शंकर दयाल शर्मा का जन्म मध्यप्रदेश के भोपाल में 19 अगस्त 1918 को हुआ था। उनकी मृत्यु 26 दिसंबर 1999 को हुई।

9. के आर नारायणन (K R Narayan) – के आर नारायणन का जन्म 4 फरवरी 1921 को केरल में हुआ था। वे भारत के नौवें उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए। के आर नारायणन का कार्यकाल 1992 से लेकर 1997 तक रहा। के आर नारायणन की मृत्यु वर्ष 2005 में 9 नवंबर को हुई।

10. कृष्णकांत (Krishnakant) – भारत के दसवें उपराष्ट्रपति के रूप में कृष्णकांत ने 1997 को पदभार ग्रहण किया था। उनका जन्म पंजाब में 27 फरवरी 1927 को हुआ था। वे 2002 तक भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन रहे। उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2002 को हुई थी।

11. भैरों सिंह शेखावत (Bhairon Singh Shekhawat) – भैरों सिंह शेखावत भारत के ग्यारवें उपराष्ट्रपति के रूप में 2002 को पदभार ग्रहण किया। वे भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में 2007 तक कार्य किया। भैरों सिंह शेखावत का जन्म राजस्थान के सीकर में 23 अक्टूबर 1923 को हुआ था। भैरों सिंह शेखावत की मृत्यु 15 मई 2010 को हुई थी।

12. मोहम्मद हामिद अंसारी (Mohammad Hamid Ansari) – भारत के बारहवें उपराष्ट्रपति के रूप में मोहम्मद हामिद अंसारी ने पदभार ग्रहण किया। मोहम्मद हामिद अंसारी लगातार दो बार भारत के उपराष्ट्रपति रहे। मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म पश्चिम बंगाल को कोलकाता में 1 अप्रैल 1937 को हुआ था। वे 2007 से लेकर 2017 तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे।

13. मुप्पवरयु वेंकैया नायडु (Muppavaru Venkaiah Naidu) – देश के तेरहवें उपराष्ट्रपति के रूप में मुप्पवरयु वेंकैया नायडु 2017 में कार्यभार संभाला। मुप्पवरयु वेंकैया नायडु का जन्म 1 जुलाई 1949 को भारत के दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में हुआ था। वे वर्तमान समय में भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं।

भारत के उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की यह लिस्ट में सभी उपराष्ट्रपति के जन्म और मृत्यु और कार्यकाल शामिल किया गया है। आशा है हमारा यह प्रयास आपको अच्छा लगेगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now