जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने किया दो आतंकियों को ढ़ेर

जम्मू कश्मीर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में कुलगाम सेक्टर के मनगोरी इलाके में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है और कहा जा रहा है अभी भी कई आतंकी एक घर में छुपे हुए हैं। घटना स्थल पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, जिस जगह पर मुठभेड़ हो रही है वहीं स्थित घर में अभी भी दो से तीन आतंकियों के छुपे होने की संभावना है। आतंकी कहीं भाग न जाए इसलिए सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर में ले लिया है और अपनी नजर आतंकियों को ढूंढ निकालने में बनाए हुए हैं।

सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी जिसमें बताया गया कि कश्मीर के कुलगाम सेक्टर के मनगोरी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अ​भियान चलाया और आंतकियों के पोस्ट तक पहुँच उन्हें ढूँढ निकाला। आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग के बाद सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। जानकारी के मुताबिक इलाके में अभी भी कुछ आतंकी छुपे हुए हैं और लगातार फायरिंग कर रहे हैं। जबाव में भारतीय सेना की तरफ से भी लगातार फायरिंग जारी है। सूत्रों के मुता​बिक अभी भी दो से तीन आतंकी इलाके में छुपे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरे में ले लिया है और मुठभेड़ जारी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने किया दो आतंकियों को ढ़ेर

जम्मू कश्मीर
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts