बिहार में अब डीएम तय करेंगे निजी अस्पतालों में कोरोना की फीस

बिहार में कोराना वायरस

पटना। बिहार में कोराना वायरस बढ़ते मामलों के बीच बिहार सरकार ने सभी जिलों के डीएम का कोरोना के लिए इलाज के लिए फीस निर्धारित करने का अधिकार दिया है। बिहार सरकार ने यह अधिकार ‘द बिहार एपेडिमिक डिजीज कोविड 19 रेगुलेशन, 2020’ के तहत दिया है।

इस एक्ट के तहत सभी जिलों के डीएम को निजी अस्पताल या निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए फीस निर्धारित करने का अधिकार दिया है। बिहार के डीएम अब इसी कानून के तहत निजी और सरकारी अस्पतालों में निर्धारित संख्या में बेड आरक्षित कर सकते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025
बिहार वोटर वेरिफिकेशन

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल

बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…

Jul 28, 2025

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के आदेशानुसार निजी अस्पताल या निजी मेडिकल कॉलेज द्वारा कोविड-19 के मरीजों के लिए चिन्हित किये गए बेड का संचालन एवं प्रबंधन अपने स्तर से करना होगा।

बिहार सरकार द्वारा डीएम को दिए गए इस निर्देश के तहत बिहार में कोराना वायरस की बढ़ती संख्या के बीच अब सभी जिलों में कोरोना के मरीजों को निजी अस्पतालों व निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए भर्ती की सुविधा मिलने लगेगी।

ताजा खबरें 😄👇

लाडकी बहिन योजना

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Dec 9, 2025
Gender Crisis

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान

लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Dec 7, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025

बता दें कि बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 30 हजार 369 तक पहुंच चुकी है। बिहार में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 10 हजार 506 है। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 217 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19 हजार 646 मरीज ठीक हो चुके हैं। बिहार में 23 जुलाई को 303 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की गई।

बिहार स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में सबसे ज्यादा केस राजधानी पटना में है। पटना में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 हजार 696 है। जिले में 28 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। पटना में एक्टिव कोरोना केस 1717 है जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1951 है।

दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा केस भागलपुर में हैं। भागलपुर में कोरोना के कुल 1601 केस है। जिले में कोरोना से अबतक 16 मरीजों की मौत हुई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 965 है और एक्टिव मरीज 620 है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

बिहार में अब डीएम तय करेंगे निजी अस्पतालों में कोरोना की फीस

बिहार में कोराना वायरस
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts