Diwali 2023: दिवाली पर किस दिशा में दीया जलाना होता है शुभ, जानें

दिवाली पर किस दिशा में दीया जलाना होता है शुभ

Diwali 2023: दिवाली पर दीया किस दिशा में जलाना चाहिए? जल्द ही दीपावली का त्यौहार आ रहा है। दीपावली में लोग अपने घरों में लोग दीप जलाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि दीपावली के दिन किस दिशा में दीया जलाना चाहिए?

दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। कहा जाता है कि दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी सभी भक्तों के घरों में पधारते हैं। इस दिन माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। भक्तों की सच्ची सेवा से प्रसन्न होकर माँ लक्ष्मी और गणेश जी उनके घरों में वास करते हैं।

लोग हर संभव माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। आज के समय में बिना पैसे के कुछ भी नहीं होता है। ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा धन-दौलत प्राप्त करने के लिए दिवाली के दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं।

दिवाली पर दियों का महत्व

दिवाली के दिन पूजा में दियों का विशेष महत्व होता है। बिना दिये के पूजा को अधूरा माना जाता है। खास बात यह है कि दिवाली पर मिट्टी के दियों का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, आज ही के दिन माँ लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए आज के दिन माँ लक्ष्मी के पूजन का विशेष महत्व है।

भक्तों पर बरसाती हैं कृपा

वास्तु के अनुसार, दिवाली के दिन दीप जलाकर पूजा करने से माँ लक्ष्मी भक्तों पर प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने के बाद भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन दीया एक खास दिशा में ही जलाना चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

दिवाली पर दीया किस दिशा में जलाना चाहिए?

दिवाली पर दीया जलाने का विशेष महत्व है। लेकिन एक निश्चित दिशा में ही दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानते हैं कि किस दिशा में भूलकर भी दीपक नहीं जलाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार, घर के दक्षिण दिशा में सबसे पहले दीपक जलाया जाना चाहिए। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा में दीया जलाने के बाद पश्चिम दिशा में दीया जलाना चाहिए। घर के उत्तर दिशा में दीया सबसे बाद में जलाना चाहिए।

दक्षिण दिशा में सबसे ज्यादा दीया जलाएं

मान्यता है कि घर की दक्षिण दिशा में सबसे ज्यादा दीया जलाना चाहिए। उससे कम दीपक पूर्व दिशा में और उससे भी कम दीपक उत्तर दिशा में जलाना चाहिए। मान्यता है कि इस क्रम में दीपक जलाने से घर में शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

नोट – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Diwali 2023: दिवाली पर किस दिशा में दीया जलाना होता है शुभ, जानें

दिवाली पर किस दिशा में दीया जलाना होता है शुभ
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts