Dilip Saikia Biography: असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की पूरी जीवनी

Dilip Saikia Biography: असम की राजनीति में अगर आज किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह हैं Dilip Saikia। लंबे समय से संगठन और संसद में सक्रिय दिलीप सैकिया वर्तमान में असम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं।
Dilip Saikia Biography

Highlights:

  • छात्र जीवन से ही राजनीति के प्रति रूझान रहा।
  • असम में भाजपा का एक मजबूत पिलर हैं दिलीप।
  • दिलीप सैकिया की कुल संपत्ति 2.64 करोड़ है।

Highlights:

  • छात्र जीवन से ही राजनीति के प्रति रूझान रहा।
  • असम में भाजपा का एक मजबूत पिलर हैं दिलीप।
  • दिलीप सैकिया की कुल संपत्ति 2.64 करोड़ है।

Dilip Saikia Biography: असम की राजनीति में अगर आज किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह हैं Dilip Saikia। लंबे समय से संगठन और संसद में सक्रिय दिलीप सैकिया वर्तमान में असम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं। मंगलदोई लोकसभा सीट से लगातार दो बार सांसद चुने जाने के बाद उन्होंने राज्य में भाजपा को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है।

इस पोस्ट में हम आपको दिलीप सैकिया का जीवन परिचय, शिक्षा, परिवार, राजनीतिक सफर और संपत्ति से जुड़ी भी जानकारी दे रहे हैं। नीचे पोस्ट में दिलीप सैकिया की जीवनी को विस्तार से बताया गया है।

दिलीप सैकिया कौन हैं?

विवरणजानकारी
पूरा नामदिलीप सैकिया
जन्म तिथि01 सितंबर 1973
उम्र52 वर्ष
जन्म स्थाननलबाड़ी, असम
शिक्षाबी.कॉम
विश्वविद्यालयगुवाहाटी विश्वविद्यालय
वर्तमान पदअसम भाजपा अध्यक्ष
राजनीतिक दलभारतीय जनता पार्टी
व्यवसायराजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नीनिजू बर्मन सैकिया
संतान1 बेटा, 1 बेटी
स्थायी पतामंगलदोई, असम
वर्तमान पतानई दिल्ली

दिलीप सैकिया का पारिवारिक पृष्ठभूमि

दिलीप सैकिया का जन्म 1 सितंबर 1973 को असम के नलबाड़ी जिले में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय प्रबीन सैकिया और माता का नाम स्वर्गीय पुष्पलता सैकिया था। पारिवारिक संस्कार और अनुशासन ने उनके व्यक्तित्व को बचपन से ही मजबूत बनाया।

उन्होंने 28 जनवरी 2007 को निजू बर्मन सैकिया से विवाह किया। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। दिलीप सैकिया हिंदू धर्म से संबंध रखते हैं और उनके खिलाफ किसी भी प्रकार का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

शिक्षा और छात्र जीवन

दिलीप सैकिया ने 1994 में गुवाहाटी कॉमर्स कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। छात्र जीवन के दौरान ही उनका रुझान सामाजिक और राष्ट्रवादी गतिविधियों की ओर हो गया था। आगे चलकर इसी रूझान ने उनके राजनीतिक जीवन की नींव रखी।

राजनीति में आने से पहले दिलीप सैकिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े रहे। वे संगठन के राज्य सचिव और राज्य संगठन मंत्री जैसे अहम पदों पर रहे। इस दौरान उन्होंने असम में युवाओं के बीच राष्ट्रवाद और संगठनात्मक मजबूती के लिए लगातार काम किया। यही अनुभव आगे चलकर उनके राजनीतिक करियर का सबसे बड़ा आधार बना।

Dilip Saikia Political Career

दिलीप सैकिया ने औपचारिक रूप से 2015 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। हालांकि पार्टी में आने से पहले ही वे एक लोकप्रिय छात्र नेता के रूप में जाने जाते थे।

लोकसभा चुनाव में सफलता

  • 2019: मंगलदोई लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गए
  • 2024: दूसरी बार उसी सीट से शानदार जीत दर्ज की

लगातार दो बार की जीत ने उन्हें असम भाजपा का एक मजबूत और भरोसेमंद चेहरा बना दिया। असम जैसे संवेदनशील राज्य में जहां पर सीमा सुरक्षा और घुसपैठ जैसी समस्याएं हैं वहां पर दिलीप सैकिया की भूमिका को पार्टी के लिए रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

संसदीय समितियों के गठन में भूमिका

सांसद रहते हुए दिलीप सैकिया कई महत्वपूर्ण समितियों के सदस्य रहे हैं। इन संसदीय समितियों के सदस्य के तौर पर उन्होंने हमेशा ही अपने कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। जिन समितियों के गठन में उनकी भूमिका रही है, उसका नाम नीचे दिया जा रहा है।

  • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति
  • जल संसाधन विभाग की स्थायी समिति
  • वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की सलाहकार समिति
  • वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर संयुक्त समिति
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सलाहकार समिति
  • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)
  • लोकसभा पैनल के अध्यक्ष

इसके अलावा वे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं। 2025 में उन्हें भाजपा के असम ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

असम भाजपा अध्यक्ष की जिम्मेदारी

17 जनवरी 2025 को दिलीप सैकिया को भाजपा असम प्रदेश ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्तमान में वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में सक्रिय हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

कस्तूरबा गाँधी

कस्तूरबा गाँधी के बारे में यह रोचक तथ्य आपको झकझोर देगी, ऐसी थी जिंदगी

महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गाँधी महात्मा गांधी की तरह ही काफी लोकप्रिय थीं। कहा…

Apr 17, 2024
महात्मा गाँधी की पत्नी

क्या आपको पता है कि महात्मा गाँधी की पत्नी कौन हैं? कैसे हुई थी इनकी शादी

महात्मा गाँधी की पत्नी का नाम कस्तूरबा गाँधी था। वह हमेशा बिना किसी शिकायत के…

Apr 5, 2024
बिपिन रावत की जीवनी

बिपिन रावत की जीवनी – CDS Bipin Rawat Biography

बिपिन रावत की जीवनी – भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत…

Apr 3, 2024

दिलीप सैकिया की संपत्ति

संपत्ति की बात करें तो 2024 के लोकसभा चुनाव में दिलीप सैकिया के द्वारा दिए गए शपथ-पत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 2.64 करोड़ रुपए है।

  • कुल संपत्ति: लगभग ₹2.64 करोड़
  • कुल कर्ज: लगभग ₹37 लाख

दिलीप सैकिया का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से शुरू होकर संसद और संगठन के शीर्ष पद तक पहुंचा है। उनकी छवि एक जमीनी, अनुशासित और संगठन-केंद्रित नेता की रही है। असम भाजपा अध्यक्ष के रूप में आने वाले समय में उनकी भूमिका राज्य की राजनीति में और भी निर्णायक मानी जा रही है।

Dilip Saikia Biography FAQs

दिलीप सैकिया कौन हैं?

Dilip Saikia असम के प्रमुख भाजपा नेता हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी, असम के अध्यक्ष हैं।

दिलीप सैकिया किस लोकसभा सीट से सांसद हैं?

वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से लगातार दो बार (2019 और 2024) सांसद चुने गए हैं।

दिलीप सैकिया की उम्र कितनी है?

दिलीप सैकिया का जन्म 1 सितंबर 1973 को हुआ था। वर्ष 2025 के अनुसार उनकी उम्र 52 वर्ष है।

दिलीप सैकिया की शिक्षा क्या है?

उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से बी.कॉम (स्नातक) की पढ़ाई पूरी की है।

क्या दिलीप सैकिया पर कोई आपराधिक मामला है?

नहीं, दिलीप सैकिया पर किसी भी प्रकार का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

दिलीप सैकिया की कुल संपत्ति कितनी है?

2024 के चुनावी शपथ पत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग ₹2.64 करोड़ है और ₹37 लाख का कर्ज है।

दिलीप सैकिया को असम भाजपा अध्यक्ष कब बनाया गया?

17 जनवरी 2025 को दिलीप सैकिया को भाजपा असम प्रदेश ईकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Dilip Saikia Biography: असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की पूरी जीवनी

Dilip Saikia Biography: असम की राजनीति में अगर आज किसी नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह हैं Dilip Saikia। लंबे समय से संगठन और संसद में सक्रिय दिलीप सैकिया वर्तमान में असम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं।
Dilip Saikia Biography
Picture of Santosh Suman

Santosh Suman

संतोष सुमन एक अनुभवी और समर्पित कंटेंट राइटर हैं जो वर्तमान में हन्ट आई न्यूज के लिए लिखते हैं। उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह राजनीति, टेक्नोलॉजी, करंट अफेयर्स, शिक्षा और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं।

Related Posts