नई दिल्ली। 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ हो गया है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण पर कई पक्ष और विपक्ष ने नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं देशवासियों को दिया। लेकिन दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह का राम मंदिर निर्माण पर अपनी अलग ही राय है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा- क्या राम मंदिर शिलान्यास के बाद हम राम राज्य की उम्मीद करें? भगवान राम ने अपने पिता द्वारा दिए गए वचन निभाने के लिए 14 वर्षों तक वनवास काटा, क्या हमारे नेता भी वचन को निभायेंगे? दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद उन्हें काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा।
यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा “अपने तो खुद ही बता दिया कि 2024 तक तो कांग्रेस कि वनवास अवधि 10 वर्ष ही हुई, इसलिए अभी 2029 के चुनाव से पहले अपने नेताओं को बोल दो ऐश करें। हाँ वो जो आपका बड़ा नेता विदेश भाग जाता है ऐश करने, वह भी अभी 9 वर्ष मौज मना ले।” एक ने पूछा कि पहले आप तो संन्यास ले लो।
वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा – “राजा साहब आप का वनवास अभी चल रहा है और चलता ही रहेगा। अब राजनीति की उम्मीद मत करना। चुपचाप घर पर बैठो। अज्ञातवास में तू भी फेल, तेरा बेटा भी फेल।” एक यूजर ने लिखा “हमारे नेता जो वचन देते हैं, उसका उल्टा करते हैं। उदाहरण- 2 करोड़ नौकरी प्रतिवर्ष दूंगा कहा, स्थिति- 6 साल में 12 करोड़ बेरोजगार हुये। इसी तरह बैंक, रेल निजीकरण इससे भी बढ़कर सीमाओं से समझौता।”
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
बता दें कि इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर भूमि पूजन के मुहूर्त को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर का शिलान्यास वेद द्वारा स्थापित ज्योतिष शास्त्र की स्थापित मान्यताओं के विपरित हो रहा है। हे प्रभु हमें क्षमा करना। यह निर्माण निर्विघ्न रूप से पूरा हो यही हमारी प्रार्थना है। जय सिया राम।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































