देर तक सोने के नुकसान – डिप्रेशन, हृदय संबंधी रोग जैसी बीमारियाँ हो सकती है

देर तक सोना

सोना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन देर तक सोने से कई प्रकार के नुकसान होते हैं। एक भरपूर नींद आपकी दिनचर्या को खुशनुमा बनाता है तो वहीं देर तक सोना आपनी दिनचर्या को बोरिंग भी बना सकती है। इतना ही नहीं देर तक सोने के और भी कई नुकसान हैं। जैसे कि डिप्रेशन, हृदय संबंधी रोग इत्यादि बीमारियों को निमंत्रण देना।

सुबह के समय बहुत देर तक सोने से शरीर में कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं उत्तपन्न हो सकती हैं। यदि आप नियमित रूप से 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए नुकसान करने की जगह फायदेमंद होता है। टाइम से सोना आपको डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशन जैसी बीमारियों से बचाता है।

देर तक सोने के नुकसान क्या-क्या हो सकते हैं-

सिर दर्द की समस्या – देर तक सोने से दिमाग पर विपरित प्रभाव पड़ता है। ज्यादा अधिक नींद लेने से रात में कई बार आपका रूटीन बदल जाता है। रात में फिर सही से नींद नहीं आती है। ऐसी स्थिति में सिरदर्द की समस्या आम हो जाती है। आगे चलकर यह माइग्रेन की समस्या भी बन सकती है। इसलिए देर तक नहीं सोना चाहिए या फिर दिन में झपकी लेना बंद कर दें।

हाई अटैक का खतरा – ज्यादा देर तक सोने से दिल की सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक, देर तक सोने से लेफ्ट वेंटिकुलर का वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। देर तक सोने से स्ट्रोक का जोखिम 46 फीसदी तक बढ़ जाता है।

डिप्रेशन और तनाव में बढ़ोतरी – लंबे वक्त तक सोने से आपको डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा हमेशा तनाव भी बना रहता है। देर तक नींद लेने से शरीर की गतिविधियाँ कम हो जाती है। इससे शरीर में अलग-अलग अंग में परेशानियाँ बढ़ने लगती है। इसलिए कोशिश करें कि समय से सोकर सुबह भी समय से जगें।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025
Relationship Tips

Relationship Tips: 5 गुण जो बना देते हैं पति-पत्नी के रिश्ते को बेमिसाल, क्या आपके अंदर है?

शादी सिर्फ एक बंधन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और समझदारी का नाम है। जब पति-पत्नी एक-दूसरे…

Aug 28, 2025

शरीर में आलस बढ़ना – आलस भी एक तरह की बीमारी है। आलस होने पर हमें काम करने में मन नहीं लगता है। शरीर में हमेशा थकावट रहता है। देर तक सोने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक असंतुलित हो जाता है। शरीर में सुस्ती, मूड खराब होना, सिरदर्द, पीठदर्द, गले में ऐंठन, हमेशा आलस बना रहना और हर वक्त थकावट महसूस होना इत्यादि देर तक सोने के लक्षण हैं।

मोटापा का खतरा होता है ज्यादा – लंबे वक्त तक सोने से शरीर की निषक्रियता बढ़ने लगती है। इससे शरीर में ऊर्जा की खपत कम होती है। ऐसी स्थिति में वजन बढ़ने लगता है। वजन बढ़ने से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियाँ हो जाती हैं। इसलिए आठ घंटे से ज्यादा की नींद न लें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Online

Huntinews Online

देर तक सोने के नुकसान – डिप्रेशन, हृदय संबंधी रोग जैसी बीमारियाँ हो सकती है

देर तक सोना
Picture of Huntinews Online

Huntinews Online

Related Posts