चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1016 हुई

चीन में कोरोना वायरस

बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस से 108 लोगों की मौत फिर से हुई है। 108 लोगों की मृत्यु से इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1016 हो गयी है, जबकि 42638 व्यक्तियों में यह संक्रमण पाये जाने की पुष्टि हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक सोमवार मध्यरात्रि तक कोरोना के 3536 नए मामले सामने आए हैं और केवल एक दिन में 108 लोगों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हुबेई प्रांत में 103 , बीजिंग, तियानजिन, हेइलोंगजियांग, अनहुई और हेनान में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आयोग के अनुसार 10 फरवरी की मध्यरात्रि तक उसे 31 प्रांतों से जानकारी मिली, जिसके अनुसार कोरोना वायरस के 42638 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें से 7333 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। अब तक 1016 लोगों की मौत हो चुकी है तथा करीब 3996 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।

वहीं हांगकांग में 42 संक्रमण के नये मामले दर्ज किए गए हैं। यहां एक व्यक्ति की इससे मौत हो गई। मकाऊ में 10 और ताइवान में 18 मामलों की पुष्टि हुई है। मकाऊ और ताइवान में एक-एक मरीज को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अमेरिका, जापान और सिंगापुर के अलावा कई अन्य देशों की सरकारों ने हाल में चीन का दौरा करने वाले लोगों के अपने देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

दरअसल, दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था जिसके बाद से अब तक यह 25 से अधिक देशों में यह फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेसुस ने रविवार को ट्वीट कर कहा था कि अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की एक टीम चीन में इस संक्रामक वायरस के फैलने की जांच करेगी। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के मद्देनजर वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा भी की हुई है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1016 हुई

चीन में कोरोना वायरस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts