भारत में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 93,337 नए मामले, 53 लाख से ज्यादा संक्रमित

भारत में कोरोनावायरस

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है। जहां पहले भारत में एक दिन में 500 से 1000 मामले सामने आते थे, अब यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ते हुए 90 हजार प्रतिदिन तक पहुंच चुकी है। भारत में अब हर दिन 90 हजार से ऊपर नए मरीज सामने आ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 93,337 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं।

हालांकि इन नए मामलों के साथ ही राहत की बात यह है कि देश में ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोनावायरस संक्रमण से ठीक होने वालों मरीजों की संख्या रिकॉर्ड 95,880 तक पहुंच चुका है। भारत में कोरोनावायरस से स्वस्थ होने वालों की संख्या 42 लाख से अधिक हो गई है।

स्वस्थ मरीजों की संख्या मामले में भारत नंबर 1

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अमेरिका से ज्यादा हो गई है। भारत इस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए पहले नंबर पर आ गया है। विश्व के अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना के सर्वाधिक मरीज ठीक हुए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में इस बात का जिक्र किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 93,337 नए मामलों के साथ 53,08,014 हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को 96,424 नये मामले भारत में सामने आये थे। गुरुवार को कोरोना के रिकाॅर्ड 97,894 नए मामले सामने आये थे।

भारत में कोरोनावायरस से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 42,08,431 पर पहुंच चुकी है। वहीं देश में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 85,619 तक पहुंच गई है। भारत में कोरोना के संक्रिय मामलों का प्रतिशत दर 19.10 है जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की प्रतिशत 79.28 है। कोरोना से मौत होने का प्रतिशत महज 1.61 है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

महाराष्ट्र अभी भी नंबर वन

भारत में कोरोना के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। फिलहाल महाराष्ट्र में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 3,01,273 हैं। राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 8,34,432 है जबकि अभी तक 31,791 मरीजों की मौत महाराष्ट्र में हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भारत में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 93,337 नए मामले, 53 लाख से ज्यादा संक्रमित

भारत में कोरोनावायरस
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts