बिहार में कोरोना के मामले हुए विस्फोटक, आंकड़ा 277 तक, जानें पटना का हाल

बिहार में कोरोना वायरस

पटना। बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बिहार में 277 तक पहुंच गया है। बिहार का सिवान और मुंगेर जिला कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हैं। मुंगेर में रविवार को भी कोरोना के नए मामले सामने आए थे।

वहीं रविवार को बिहार के जहानाबाद में पहला कोरोना वायरस का केस मिला। अबतक सुरक्षित जिला औरंगाबाद में भी दो कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद वहां पर 7 गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। रविवार को बिहार के अलग-अलग जिलों में कुल 26 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।

जिलों की बात करें तो बिहार के जहानाबाद में 1 केस, गोपालगंज में 9 केस, पूर्वी चंपारण में 4 केस, रोहतास में 6 नए केस, अरवल में 3 नए केस, मुंगेर में 3 नए केस मिले हैं। अबतक कोरोना से बिहार के 22 जिले चेपट में आ चुके हैं। हालांकि मुंगेर से सटे लखीसराय जिले में एक केस मिलने के बाद अभी तक कोई नया केस नहीं मिला है।

मुंगेर में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या 68 तक पहुंच चुकी है। पटना से सटे नालंदा में 34 और राजधानी पटना में 33 कोरोना के केस एक्टिव हैं। वहीं पिछले महीने सर्वाधिक प्रभावित जिला सिवान में फिलहाल कोरोना 30 एक्टिव केस हैं जबकि बक्सर में 25 मामले कोरोना पॉजिटिव के मिले हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बिहार में कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले 24 अप्रैल को आए। 24 अप्रैल को बिहार में कुल 53 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 25 अप्रैल को 28 केस सामने आए हैं। इससे पहले 23 अप्रैल को 27 केस सामने आया था। लगातार बिगड़ते हालात बिहार के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

बिहार में 26 अप्रैल तक कुल 277 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों में 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 56 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं आज पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा हो रही है जिसमें 3 मई के बाद की स्थिति पर चर्चा हो रही है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

बिहार में कोरोना के मामले हुए विस्फोटक, आंकड़ा 277 तक, जानें पटना का हाल

बिहार में कोरोना वायरस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts