Corona Update Today: भारत में मरीजों की संख्या 2 लाख 50 हजार के पार, 7135 की मौत

Corona Update Today

नई दिल्ली। Corona Update Today: भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में सोमवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 50 हजार की संख्या को पार कर गया। पिछले 24 घंटों में 9983 नए मरीज मिले हैं। यह संख्या अबतक सबसे ज्यादा है। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 256611 हो गई है।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्य हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु, राजस्थान। इन राज्यों में हालात बेकाबू हो चुके हैं। कोरोना की बढ़ती संख्या को देखते हुए केंद्र सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सरकार खासकर बाजार और औद्योगिक इकाइयों पर नजर रख रही है।

भारत में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 125381 है। 124094 मरीज इस महामारी से अबतक ठीक हो चुके हैं। जबकि 7135 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 8 जून 2020 को भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजे जारी किया गया।

महाराष्ट्र में रविवार को 3007 नए केस

स्वास्थ्य मंत्रालय की आंकड़ों के अनुसार, रविवार को महाराष्ट्र में 3007 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों के साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या लगभग 86 हजार तक पहुंच चुकी है। राज्य में कुल ज्ञात मामले 85,975 है। 3060 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या 43,601 है और 39,314 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

तमिलनाडु भी महाराष्ट्र की राह पर

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

दूसरे सबसे बड़े कोरोना हॉट स्पॉट बनने की राह पर है तमिलनाडु। तमिलनाडु में कुल ज्ञात मामले 31667 है। राज्य में 14399 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। अबतक 269 लोगों की इस बिमारी से मौत हो चुकी है। 16999 मरीज अबतक ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में जिस तेजी के साथ कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वह जल्द ही महाराष्ट्र के आस-पास आ सकता है। हालांकि फिलहाल राज्य में संक्रमण की रफ्तार महाराष्ट्र से काफी धीमी है।

बिहार में कोरोना के ताजा मामले (Corona Update Today in Bihar)

कोरोना वायरस का संक्रमण बिहार में भी तेजी से पैर पसार रहा है। बिहार में कुल संक्रमितों की संख्या 5088 हो गई है। राज्य में अबतक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 2480 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में कोरोना के 2578 एक्टिव केस हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Corona Update Today: भारत में मरीजों की संख्या 2 लाख 50 हजार के पार, 7135 की मौत

Corona Update Today
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts