नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर में वायुसेना का एक फाइटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के मुताबिक, विमान के पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद विमान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि वायुसेना का मिग 27 विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है।
हादसा राजस्थान के जोधपुर के देवलिया गांव में हुआ। हादसे के बाद सेना मौके पर मौजूद है। पायलट पूरी तरह से सुरक्षित बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विमान उड़ाने भरने के 15 मिनट बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया। घटना के बाद वायुसेना ने बयान जारी कर कहा है कि विमान रूटीन मिशन पर था। हादसे के जांच के आदेश दे दिये गए हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जिस जगह पर विमान क्रैश हुआ वो पूरी तरह से मैदानी इलाका है। इसलिए नुकसान कम होने की संभावना है। यदि यह घटना आवासीय इलाकों में होती तो नुकसान ज्यादा हो सकता था। हादसे के बाद दुर्घटनास्थल के पास गांव वालों की भीड़ जुट गई।
अवश्य पढ़ें:
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया
भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…

RRB NTPC CBAT Admit Card 2025: हॉल टिकट यहां से करें डाउनलोड
RRB NTPC CBAT Admit Card 2025: रेलवे NTPC परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के…
- 1857 का सैनिक विद्रोह जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला कर रख दी
- चंपारण आंदोलन का मूल अर्थ क्या था? गांधी जी के इस सत्याग्रह का ‘महात्मा’ से है गहरा संबंध
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































