कोरोना कामयाबी: देशभर में 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक

कोरोना कामयाबी

नई दिल्ली। कोरोना कामयाबी- आज से देशभर में लॉकडाउन का तीसरा चरण प्रारंभ हो चुका है। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई यानी आज से दो  हफ्ते के लिए बढ़ गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से लॉकडाउन बढ़ाने के साथ नई गाइडलाइंस जारी कर दी गई है और इस गाइडलाइन के कारण ही सरकार की तरफ से कहा गया कि कुछ गतिविधियों पर देशव्यापी रोक रहेगी।

इस गाइडलाइन को जारी करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं और यह रिपोर्ट अबतक में अपने आप में रिकॉर्ड है। पिछले 24 घंटे में 1,074 लोग कोरोना से ठीक होने के साथ ही कुल मिलाकर देश में कोरोना से 11,706 लोग ठीक हो चुके हैं।

क्यों सामाजिक दूरी का पालन करना है जरूरी?

सरकार की तरफ जो ढ़ील दी जा रही है उसके देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि इस क्रम में जरूरी है कि कड़े रोकथाम उपायों, प्रभावी मेडिकल ​​प्रबंधन, संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के प्रयास जारी रखने की आवश्यकता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारियों में ऐतिहासिक रूप से याद रखा जाना चाहिए कि यदि दी जा रही ढील में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जाता है, तो प्रतिबंधों में ढील होते ही रोग के फैलने की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति को रोकने के लिए और लॉकडाउन को प्रभावी बनाए रखने के लिए, हमें अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझना चाहिए। ऐसा करके ही हम इस जंग को जीत सकते हैं।

कोरोना कामयाबी- बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 42000 से अधिक हो गई है। देशभर में कोरोना संक्रमण की वजह से अबतक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत के लिए सकारात्मक बात यह है कि देश में अबतक 11500 से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

कोरोना कामयाबी: देशभर में 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक

कोरोना कामयाबी
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts