ये तो आम बात है कि फिल्म स्टार्स की दुनिया दिवानी है। इनमें से एक बॉलीवुड एक्टर किंग खान शाहरुख हैं जो अपने फैंस को मंनोरंजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। तो क्या आपको पता है कि शाहरूख को किंग खान इसलिए कहा जाता है, क्योंकि वो फिल्मों के किंग तो हैं ही साथ ही वो दिल से भी किंग हैं।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो एक गाना गाते दिख रहे हैं। उनके गाने की लाइन कोरोनावायरस के ऊपर है, जिसकी मेन लाइन है ‘सब सही हो जाएगा।’ बता दें कि शाहरुख़ ने ये गाना ‘आई फॉर इंडिया कॉन्सर्ट’ के लिए गाया है। सोशल मीडिया पर शाहरूख खान का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लेकिन इस वायरल वीडियो में फैंस को कुछ ऐसा दिखा जिसने उनका दिल जीत लिया।
दरअसल, जब आप शाहरुख का वीडियो देखेंगे तो उनके पीछे आपको दो कबर्ड नज़र आएंगे। इन कबर्ड में कुछ सामान रखा है। लेकिन सामान के बीच में दो ऐसी चीज़ें रखी हैं जिनपर फैंस का ज्यादा ध्यान गया। शाहरुख के पीछे रखे एक कबर्ड में भगवान गणेश की मूर्ति रखी है और दूसरी साइड के कबर्ड में कुरान रखी है। फैंस किंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसपर शाहरूख के फैन अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहें हैं। एक तरफ गणेश, दूसरी तरफ कुरान, इसलिए तो शाहरूख के मन्नत ने हर किसी का जीत लिया है। इसके अलावा लोगों को शाहरुख का ये गाना भी काफी पसंद भी आ रहा है।
शाहरुख फैंस का दिल जीतने में माहिर हैं। वो समय-समय पर ऐसे काम करते रहते हैं जो फैंस को भा जाता है। लोगों को शाहरूख का गाना तो बेहद पंसद आ ही रहा है, लेकिन इस वीडियो में जो दिखा, किंग खान ने अपने फैंस का और भी दिल जीत लिया।