BJP सांसद और भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी बने बेटी के पिता, शेयर की खुशखबरी

मनोज तिवारी की बेटी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष, सांसद और भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) नए साल की पूर्व संध्या पर बेटी के पिता बन गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर खुद ही इस बात की जानकारी दी। उनके घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, “मेरे घर आई एक नन्हीं परी… मुंझे बेटी हुई है. जय जगदंबे…”

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि मनोज तिवारी को बुधवार को ही बेटी हुई थी। भोजपुरी स्टार और भाजपा नेता मनोज तिवारी को उनके प्रशंसक और समर्थक उन्होंने बधाई दे रहे हैं। ऐसे ही एक प्रशंसक ने उनके ट्वीटर पोस्ट पर कमेंट किया, “भैया आपको बहुत-बहुत बधाई। मां जगदंबा का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे।”

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   Kajal Raghwani Husband Name, Photo: काजल राघवानी के पति का नाम

एक अन्य समर्थक ने बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘बधाई। नववर्ष के मंगल अवसर पर घर में लक्ष्मी जी आई है।’ एक प्रशंसक ने लिखा, “मैं आपको लेकर बहुत खुश हूं। ईश्वर का आशीर्वाद आपको और आपकी नन्हीं परी के साथ सदैव बना रहे।”

Follow WhatsApp Channel Follow Now

भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी (Bhojpuri Actor Manoj Tiwari) ने अपने पोस्ट में अपनी न्यू बॉर्न बेबी के साथ फोटो शेयर किया है। फोटो में बच्ची को गोद में लिए मनोज तिवारी दिख रहे हैं। मनोज तिवारी के इस पोस्ट को अबतक 75 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। 6.9 हजार लोग इस बारे में बात कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   Anupama Parameswaran photos : अभिनेत्री अनुपमा की सदाबहार तस्वीरें

बता दें कि मनोज तिवारी भोजपुरी के सफल अभिनेता हैं। उनका कई गाना ‘बगलवाली जान मारेली।’, ‘रिंकिया के पापा।’, ‘इंटरनेशनल लिट्टी चोखा।’ जैसे गाने बहुत हिट हुआ था। मनोज तिवारी ने कई बॉलीवुड गाने भी गाए हैं। उनका एक बॉलीवुड गाना काफी हिट हुआ था। यह गाना फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से था। गाने के बोल थे ‘जियो हो बिहार के लाला।’

मनोज तिवारी की पत्नी (Manoj Tiwari Wife) का नाम रानी तिवारी है। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं। उन्होंने बनारस में ही बीएचयू से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। मनोज तिवारी राजनीति में कदम रखने से पहले भोजपुरी के एक सफल और जानेमाने अभिनेता थे।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

यह भी पढ़ें -   बर्थडे स्पेशल: जानिए अभिनेता रवि किशन के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now