फ्रांस में कोरोना से 531 नए मौतों के साथ आंकड़ा पहुंचा 21 हजार के पार

फ्रांस में कोरोना

पेरिस। कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लागू किए गए प्रतिबंधों में 11 मई से कुछ छूट देने पर विचार कर रहे फ्रांस में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के चलते 531 और मौतें दर्ज की गईं। वर्ल्ड ओ मीटर्स की वेबसाइट के मुताबिक, फ्रांस में 23 अप्रैल 2020 को कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 लाख 59 हजार 877 तक पहुंच गई है। वायरस से फ्रांस में 21 हजार 340 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कुल एक्टिव केसों की संख्या 97, 880 है, जबकि सोमवार को यह संख्या 20,265 थी।

कोरोना वायरस संक्रमण से अस्पतालों में भर्ती होने वाले नए और गंभीर मामलों में मरीजों की संख्या धीमी गति से बढ़ रही है। हालांकि, इससे इस बात की पुष्टि होती है कि लागू किए गए नेशनल लॉकडाउन का संक्रमण की रोकथाम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। अस्पताल में भर्ती हुए मरीजों का कुल आंकड़ा देखें तो मंगलवार को यह संख्या 30,106 थी, जबकि एक दिन पहले (सोमवार को) यहां 30,584 लोग भर्ती थे। वहीं रविवार को यह संख्या 30,610 थी।

इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती मरीजों की संख्या में लगातार 13वें दिन भी कमी दिखाई दी, यह आंकड़ा 5,433 रहा। जेरोम सॉलोमन ने जोर देकर कहा, वायरस का प्रसार उच्च स्तर पर बना हुआ है। हमें पूरी तरह से जुटे रहना है।

बता दें कि फ्रांस में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में 17 मार्च से लॉकडाउन लागू है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पिछले सप्ताह घोषणा कर कहा था कि 11 मई तक लागू किए गए लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटा दिया जाएगा। सरकार आने वाले हफ्तों में डिकॉनफाइनमेंट योजना लेकर आएगी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि पूरी दुनिया में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2, 628, 527 तक पहुंच गई है। कोरोना से अबतक 1 लाख 83 हजार 424 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 लाख 84 हजार 986 मरीज कोरोना से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अमेरिका में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ब्रिटेन में अबतक 1 लाख 33 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन एक भी मरीज रिकवर नहीं हो सका है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

फ्रांस में कोरोना से 531 नए मौतों के साथ आंकड़ा पहुंचा 21 हजार के पार

फ्रांस में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts