मध्यप्रदेश में मिला कांग्रेस को माया का साथ, 4 निर्दलीय भी आए साथ

http://www.huntinews.com/in-the-congress-legislative-party-meeting-in-rajasthan-the-name-of-cm-will-be-discussed/

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 230 सीटों में से 114 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी रही। बीजेपी को 109 सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं राज्य में बहुजन समाज पार्टी को 2 और समाजवादी पार्टी को एक सीट मिला है। इसके साथ-साथ चार निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे।

जहां तक कांग्रेस की बात है तो पार्टी बहुमत के आंकड़े से दो सीट दूर रह गई। बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा था कि यदि कांग्रेस को 116 सीटें मिलती हैं तो वहीं तुरंत ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। मध्यप्रदेश में वोटों को गिनती देर रात तक चलती रही। भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ से नेताओं के हाथ-पैर फूले हुए थे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025
बिहार वोटर वेरिफिकेशन

बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर बवाल क्यों? 65 लाख नाम लिस्ट से बाहर, ADR ने सुप्रीम कोर्ट में उठाए सवाल

बिहार में चल रही Special Intensive Revision (SIR) वोटर लिस्ट एक्सरसाइज पर सियासी बवाल थमने…

Jul 28, 2025

वहीं बुधवार को एक नए घटनाक्रम में बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को सर्पोट करने का ऐलान कर दिया। मायावती ने दिल पर पत्थर रखकर कहा कि वह भाजपा को दूर रखने के लिए वह कांग्रेस को समर्थन दे रही हैं। सपा और बसपा का साथ मिलने के बाद चार बचे निर्दलीय ने भी कांग्रेस का हाथ थामने का फैसला किया।

अब अगर सभी को मिला लिया जाए तो कांग्रेस को आंकड़ा बहुमत से कहीं ज्यादा हो जाता है। राज्य में सरकार गठने के लिए कम से कम 116 सीटों की दरकार है। सभी समर्थकों को मिलाने के बाद कांग्रेस 114+ बसपा-2 + सपा-1 + 4 निर्दिलीय = 121 विधायकों का हो जाता है। इस प्रकार देखा जाए तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना माना जा रहा है।

ताजा खबरें 😄👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Huawei Mate 80

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?

Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Dec 16, 2025
लाडकी बहिन योजना

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…

Dec 9, 2025

मध्यप्रदेश में समर्थन के बाद मायावती ने कहा कि यदि राजस्थान में जरूरत पड़ी तो वहां भी मायावती कांग्रेस साथ देगी। मायावती ने कहा, ‘भाजपा गलत नीतियों की वजह से हारी है। भाजपा से जनता परेशान हो चुकी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के शासन में यहां काफी उपेक्षा हुई है।’

उन्होंने कहा, ‘आजादी के बाद केंद्र और राज्य में ज्यादातर जगह कांग्रेस ने ही राज किया है। मगर कांग्रेस के राज में भी लोगों का भला नहीं हो पाया।अगर कांग्रेस बाबा साहब अंबेडकर के साथ मिलकर विकास का काम सही से किया होता तो बसपा को अलग पार्टी बनाने की जरूरत नहीं पड़ती।’

वहीं मध्यप्रदेश में सीएम का फैसला पार्टी की बैठक के बाद किया जाएगा। हालांकि कमलनाथ और सिंधिया के समर्थक अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

मध्यप्रदेश में मिला कांग्रेस को माया का साथ, 4 निर्दलीय भी आए साथ

http://www.huntinews.com/in-the-congress-legislative-party-meeting-in-rajasthan-the-name-of-cm-will-be-discussed/
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts