मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कसा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज

mns-chief-raj-thackeray-condoled-on-congress-president-rahul-gandhi

मुंबई। विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन के बाद एक ओर जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की वाहवाही हो रही है। वहीं मुंबई में मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘पप्पू’ अब परमपूज्य हो गया है। राज ठाकरे ने कहा कि गुजरात में राहुल गांधी अकेले थे। यहां तक कि कर्नाटक और अब यहां भी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उसके विरोधी पप्पू के नाम से बुलाते हैं। कांग्रेस को यह जीत ऐसे समय में मिली है जब राहुल गांधी के नेतृत्व की हर जगह आलोचना हो रही थी। साथ राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बने एक साल हो गया है। राज ठाकरे ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल दागते हुए कहा कि क्या उनके नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जाएगा।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी सरकार बनाएगी ! बीजेपी को NPF ने दिया समर्थन

राज ठाकरे ने बीजेपी को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि बीजेपी के साथ तो यही होना था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की वजह से पार्टी की हार सुनिश्चित थी। जिस तरह से अमित शाह और मोदी जी ने पिछले चार साल में व्यवहार किया है, यह तो होना ही था।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

बता दें कि चुनाव बाद पांच राज्यों में से तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है। कहीं पर कांग्रेस को पूर्ण बहुमत तो कहीं पर सहयोगियों का सहारा लेकर सरकार बनानी पड़ रही है। हालांकि कांग्रेस को मिजोरम में धक्का लगा है। वहां पर कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तेलंगाना में टीआरएस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार का गठन कर रही है।

यह भी पढ़ें -   फंस गए लालू यादव, पटना में आयोजित रैली पर आयकर विभाग ने दिया नोटिस
Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now