नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री के रुप में अरविंद केजरीवाल ने शपथ ले ली है। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और 6 अन्य मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। दिल्ली की विधानसभा चुनाव में आप पार्टी से 62 विधायक जीते हैं। 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी से हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेन्द्र पाल गौतम ने भी शपथ लिया। शपथ ग्रहण के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आपने किसी को भी वोट दिया हो, लेकिन मैं सभी का मुख्यमंत्री हूं। आप को वोट देने वालों का भी, कांग्रेस को वोट देने वालों का भी और बीजेपी को वोट देने वालों का भी।’
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से जीत हुई है। जीत के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ले रहे हैं। अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के आम आदमी पार्टी को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी। अरविंद केजरीवाल जिस मंच से शपथ ग्रहण ले रहे हैं, वहां मंच पर धन्यवाद दिल्ली की अभिवादन लिखा हुआ है। खुद केजरीवाल भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि शपथ ग्रहण समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हो।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली वासियों के लिए एक नायक बनकर उभरे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने कई जनता के हित के काम किये। ऐसा आम आदमी पार्टी का दावा है। केजरीवाल ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के 8 नवनिर्वाचित विधायकों और सभी नगर निगम पार्षदों को भी आमंत्रित किया है। इसके अलावा दिल्ली के सातों सांसदों को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है।
बता दें कि यह वही रामलीला मैदान है जहां से कभी अन्ना हजारे ने सरकार के खिलाफ लोकपाल बिल को लेकर आंदोलन किया था। इसी अन्ना हजारे की टीम अरविंद केजरीवाल भी थे। जिन्होंने बाद में आम आदमी पार्टी का गठन किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मिली जीत के लिए केजरीवाल ने दिल्ली की जनता का धन्यवाद किया है।
आप पार्टी को उम्मीद है कि दिल्ली के सीएम के तौर पर केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में 1 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे। गोपाल राय ने कहा कि रामलीला मैदान में आम आदमी के लिए गेट नंबर 4, 5, 6, 7, 8 और 9 खुला रहेगा। यहां से जनता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकती है।
Whatsapp Group | Join |
Telegram channel | Join |

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।