मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस को लेकर सतर्क, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना। देश और दुनिया में कोरोना वायरस ने अपना पांव पसार लिया है। जिसको लेकर केंद्र सरकार सहित सभी राज्य के मुख्यमंत्री हाई अलर्ट पर हैं। कोरोना वायरस को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई उच्चाधिकारी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी ली। इसके साथ ही इसे लेकर क्या कदम उठाए जाने चाहिए, इसकी भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह मीटिंग अपने आवास पर की। मीटिंग के बाद बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि बिहार सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान व सभी सिनेमा हॉल, जू-पार्क सभी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। लेकिन स्टूडेंट्स की सीबीएसई की परीक्षाएं जारी रहेंगी। हर साल राज्य में 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है लेकिन कोरोना के प्रकोप को देखते हुए मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि जिले में बिहार दिवस के रूप में जो कार्यक्रम आयोजित किए गये थे, सभी को रद्द कर दिया गया है। अब बिहार दिवस इस साल नहीं मनाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि बिहार दिवस के आयोजन को लेकर नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। इसी बीच किसी भी सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। स्कूल बंद रहने के दौरान मिड-डे मील की राशि बच्चों के परिजनों के खाते में डाल दिया जाएगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि बिहार में अब तक 60 से अधिक संदिग्धों की जांच हुई है, लेकिन किसी भी संदिग्ध में कोरोना वायरस के पॉजिटिव लक्षण नहीं मिले हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस को लेकर सतर्क, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts