नई दिल्ली। ट्विटर (Twitter India) इंडिया के पेज पर #गिरगिट ट्रेंड कर रहा है। मामला दिल्ली से जुड़ा हुआ है। लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। ट्विटर पर एक ट्विटर को लोग टैग करते हुए सीएम केजरीवाल को टारगेट कर रहे हैं।
हालांकि जिस ट्वीट की बात की जा रही है वह ट्वीट 29 मई 2020 को रात 9 बजकर 1 मिनट पर किया गया है। यह ट्वीट संजीव झा नामक ट्विटर (Twitter India) एकाउंट से किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि इन्होंने ट्विटर पर सीएम अरविंद केजरीवाल के किसी बात का रिप्लाई किया है।
इस यूजर ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लेकर कहा है कि दिल्ली के लोग बहुत जल्दी एक नाटक देखेंगे और सुनेंगे। श्रीमान केजरीवाल खुद को जानबूझकर कोरोना पीड़ित बताकर लोगों को दिखाएंगे कि कैसे बिना अस्पताल गए घर में कोरोना का इलाज सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इससे पहले भी वे इस तरीके का नाटक सफलतापूर्वक किया है खुद पर हमला करवाकर।
कुछ ट्विटर यूजर दिल्ली सरकार के उस फैसले का भी विरोध करते हुए #गिरगिट को टैग करते हुए लिख रहे हैं कि दिल्ली सरकार के आदेश के बाद अस्पतालों में मर गई मानवता और संवेदना। मरीज मरते रहे और कर्मचारी पूछते रहे ‘दिल्ली से हो’? ट्वीट कुछ अखबारों के कटिंग्स का भी इस्तेमाल किया गया है।
आदेश के बाद अस्पतालों मे मर गई मानवता और संवेदना!मरीज मरते रहे और कर्मचारी पूछते रहे”दिल्ली से हो?”
Border seal करने के योगी-केजरी के फैसले से साफ है-चाहे BJP से UP के योगीजी हो,या दिल्ली के “आम आदमी” वाले #KejriWALL ,सभी चुनाव के उपरांत #गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं! #OpenAllOPDs pic.twitter.com/DW4BpzQ0tK— CSW Delhi (@cswdelhi) June 9, 2020
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
कुमार साहिल नाम के यूजर ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को टैग करते हुए लिखा है, “एक बात बताना अगर दिल्ली वालों का इलाज हीं दिल्ली में होना चाहिए। तो फिर अरविंद केजरीवाल को कोरोना टेस्ट के लिए क्यों नहीं हरियाणा भेज देते। मनोहर खट्टर मना नहीं करेंगे। एडमिट भी कर लेंगे। दिल्ली देश की राजधानी है किसी की जागीर नहीं।”
@msisodia एक बात बताना अगर दिल्लीवालों का इलाज हीं दिल्ली में होना चाहिए। तो फिर @ArvindKejriwal को कोरॉना टेस्ट के लिए क्यों नहीं हरियाणा भेज देते। @mlkhattar मना नहीं करेंगे, एडमिट भी कर लेंगे। दिल्ली देश की राजधानी है किसी की जागीर नहीं। तुमलोग का रंग देख #गिरगिट भी शर्मा जाए। pic.twitter.com/2WaXRqua5i
— Kumar Sahil (@kumarsahil) June 9, 2020
बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली वासियों के इलाज को लेकर आदेश जारी किया था। जिसे बाद में दिल्ली के उपराज्यपाल ने निरस्त कर दिया। कई राजनीतिक पार्टियों ने केजरीवाल के इस फैसले का विरोध किया था और इसे संविधान में प्रदत मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया था।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































