डेरा प्रमुख को दस साल की सजा, कोर्ट में हाथ जोड़ कर रो पड़े, हिंसा, आगजनी शुरू

cbi-court-gave-ten-years-punishment--ram-rahim

नई दिल्ली। डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने दस साल की सजा का ऐलान किया है। सीबीआई कोर्ट ने जेल में कोर्ट लगाकर बाबा राम रहीम को दस साल की सजा सुनाई। सजा पर बहस पूरी होने के बाद राम रहीम जज के सामने रहम की भीख मांगने लगा। सुनवाई रोहतक जेल के अंदर हुई।

सीबीआई ने बाबा के लिए अधिकतम सजा की मांग की थी। कोर्ट ने सीबाआई वकील की दलील को मानते हुए बाबा को दस साल की सजा का ऐलान किया। बचाव पक्ष ने कहा कि राम रहीम समाज सेवी हैं। उन्होंने लोगों की भलाई के लिए काम किए हैं। इसका संज्ञान लेते हुए सजा में नरमी बरती जानी चाहिए।

फैसले के बाद हिंसा और आगजनी की घटनाएं शुरू हो गई है। सिरसा में समर्थकों ने दो वाहनों में आग लगा दी। सुनवाई के दौरान स्पेशल सीबीआई जज जगदीप सिंह ने दोनों पक्षों को 10-10 मिनट बहस के लिए समय दिया था। फिलहाल स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। इंटरनेट सेवाएं व इंटर स्टेट बस सेवा भी बंद रहेगी। बसों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इंटरनेट सेवा पर रोक मंगलवार सुबह 11.30 बजे तक जारी रहेगी।

– डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआइ की विशेष अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई।

-धारा 376, 511 व 506 के तहत राम रहीम को सजा।

– सोमवार दोपहर 2.30 बजे से सुनारिया जेल में जज ने फैसला पढ़ना शुरू किया।

-सीबीआइ के वकीलों ने डेरा प्रमुख राम रहीम को ज्यादा से ज्यादा सजा देने की मांग की।

-डेरा प्रमुख राम रहीम के वकीलों ने उनके सामाजिक कार्यों का हवाला देते हुए कम से कम सजा देने की मांग की।

– सुनारिया जेल में जिस वक्त जज साहब फैसले को पढ़ रहे थे, उस वक्त राम रहीम की आंखों में आंसू थे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

यह भी पढ़ें:

आठ घंटे से ज्यादा नींद लेते हैं तो हो जाइए सावधान

भारत के इस हथियार को देखकर चीन और पाक के उड़े होश

सुप्रीम कोर्ट ने निजता का अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

क्या आपको पता है अदरक के इन फायदों के बारे में, जानें


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

डेरा प्रमुख को दस साल की सजा, कोर्ट में हाथ जोड़ कर रो पड़े, हिंसा, आगजनी शुरू

cbi-court-gave-ten-years-punishment--ram-rahim
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts