मजदूरों के लिए बसें कम चिट्ठियां ज्यादा चल रही है, योगी सरकार-प्रियंका आमने-सामने

मजदूरों के लिए बसें

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की तरफ से प्रवासी मजदूरों के लिए हजार बसें चलाने के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने स्वीकार तो कर लिया लेकिन उसके बाद से ही प्रवासी मजदूरों के लिए बसें नहीं चलने और बसों के संचालन पर प्रियंका व यूपी सरकार के बीच लेटर वॉर चल रहा है।

सोमवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से सौंपी जा रही 1000 बसों को लखनऊ भेजने को कहा था। वहीं, आज उन्होंने कहा कि प्रियंका दोपहर 12 बजे तक नोएडा बॉर्डर पर 500 बसें और गाजियाबाद बॉर्डर पर 500 बसें भेज दें।

इसके जवाब में प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त गृह सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि आज शाम पांच बजे तक नोएडा और गाजियाबाद सीमा पर बसें पहुंच जाएगी। कृपया यात्रियों की सूची तैयार रखें।

प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यालय ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि श्रमिकों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर खड़ी 1000 बसों को दस्तावेज समेत लखनऊ भेजने की उत्तर प्रदेश शासन की मांग राजनीति से प्रेरित है और लगता है कि प्रदेश सरकार मुश्किल में फंसे मजदूरों की मदद नहीं करना चाहती।

कांगेस के तरफ से लगाया था समय की बर्बादी का आरोप

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

कांग्रेस महासचिव के निजी सचिव संदीप सिंह ने सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को पत्र लिखकर कहा कि जब हजारों मजदूर पैदल चल रहे हैं और हजारों की भीड़ पंजीकरण केंद्र पर उमड़ी हुई है, तब सिर्फ खाली बसों को लखनऊ भेजना समय की बर्बादी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आपकी सरकार की मांग पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित लगती है। ऐसा लगता नहीं है कि आपकी सरकार विपदा का सामना कर रहे श्रमिकों की मदद करना चाहती है। यह पूरी तरह से समय की बर्बादी की जा रही है। इसी तरह लगातार दोनों पार्टियों के बीच वार पलटवार जारी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

मजदूरों के लिए बसें कम चिट्ठियां ज्यादा चल रही है, योगी सरकार-प्रियंका आमने-सामने

मजदूरों के लिए बसें
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts