शाहीन बाग के बाद चांदबाग में भी प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण, सड़क बंद

शाहीन बाग

नई दिल्ली। CAA के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग के बाद चांदबाग में प्रदर्शन शुरू हो गया है। चांदबाग में प्रदर्शन के कारण इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इलाके में महिलाएं सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रही हैं। उधर दिल्ली के जाफराबाद में महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दूसरी तरफ पिछले दो महीने जारी प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त वार्ताकार ने शाहीन बाग में एक सड़क को खाली करवा लिया है। जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जाफराबाद मेट्रो के नीचे आधी रात को महिलाएं सड़क पर आ गईं और प्रदर्शन करने लगी।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   शाहीन बाग प्रदर्शन: व्यवसासियों ने एसपी से लगाई गुहार, तीन महीने से बंद हैं दुकानें

प्रदर्शन के कारण दिल्ली के मौजपुर और यमुना विहार जाने वाली सड़क बंद हो गयी है। जाफराबाद, चांदबाग में प्रदर्शनकारियों ने सड़क बंद कर दिया है। वजीराबाद रोड प्रदर्शनकारियों ने बंद कर दिया है। हालांकि हिंडन से वजीराबाद जाने वाला रोड खुला है। जाफराबाद में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

Follow WhatsApp Channel Follow Now

पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं द्वारा बनाए गए एक मंच को तोड़ दिया। प्रदर्शन के कारण जाफराबाद मेट्रो स्टेशन को पूरी तरह से बंद कर दिया है। यहां के लोग अब इस स्टेशन से कोई भी मेट्रो सेवा नहीं ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन में बड़ी तादाद में बुर्का पहनीं औरतें शामिल हैं। महिलाओं ने सड़क पर ही कैंडल जलाया और सीएए के खिलाफ नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें -   राहुल-प्रियंका की रैली, देशद्रोह का मुकदमा, शाहीन बाग में फायरिंग सबकुछ पढ़िए

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जिस रोड नंबर 66 को ब्लॉक किया है। यह सड़क सीलमपुर, मौजपूर और यमुना विहार को एक-दूसरे से जोड़ती है। महिलाओं का कहना है कि वह तबतक प्रदर्शन करेगी जब तक केंद्र सरकार सीएए को वापस नहीं ले लेती।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now