बेड के नीचे लोहे का सामान रखना चाहिए या नहीं। कई लोग ऐसे होते हैं जो बेड के नीचे बहुत सारे सामान रखते हैं। कुछ लोग जूते-चप्पल, लोहा और लोहे से संबंधित कई प्रकार के समान बेड के नीचे रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से मना किया जाता है।
वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों को करने से मना किया जाता है जिसके बारे में आजकल लोगों को बहुत ही कम जानकारी है। कई लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं इसलिए इसका पालन नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु दोष होने से घर की सुख-शांति चली जाती है।
बेड के नीचे लोहे का सामान रखना चाहिए या नहीं
बेड के नीचे भूलकर भी लोहा या लोहे से बनी हुई वस्तुएं नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा माना जाता है कि बेड के नीचे लोहे का सामान रखने से वास्तु दोष होता है। यदि वह सामान आपके काम का नहीं है तो उसे फेंक देना चाहिए। आप चाहे तो कबाड़ी को बेच सकते हैं। यदि कोई ऐसा सामान है जिसकी जरूरत आपको बाद में पड़ सकती है तो उसे कहीं और रख दें।
पानी ना रखें
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी
घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान
घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई
Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…
कई लोगों की आदत होती है कि सोते समय सिरहाने के पास पानी रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बेड के पास पानी रखने से चंद्रमा प्रभावित होता है और व्यक्ति को मनोरोग जैसी समस्याएं होने लगती है। इसके साथ साथ आपको रात में नींद नहीं आती है और बार-बार नींद खुल जाती है।
कपड़ों की गठरी
रात में सोते समय फटे पुराने कपड़ों के गठरी बनाकर कई लोग बेड के नीचे रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। वास्तव के मुताबिक यह अच्छा नहीं माना जाता है। पलंग के नीचे फटे पुराने कपड़ों की गठरी बनाकर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। वास्तु दोष होने के बाद घर की सुख-शांति खत्म हो जाती है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































