Home Vastu Tips: घर के प्रवेश द्वार से लेकर घर के बेडरूम तक हर जगह वास्तु का ख्याल रखा जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में गलत जगह पर रखी गई चीजें कहीं ना कहीं मनुष्य को प्रभावित करती है। इसलिए घर में हर चीज सही जगह और सही दिशा पर रखने से घर में उन्नति होती है। आइए जानते हैं कि बेड के नीचे झाड़ू क्यों नहीं रखना चाहिए?
बेड के नीचे झाड़ू रखने के नुकसान
जिस बिस्तर पर हम लोग सोते हैं उसके आसपास या उसके नीचे कुछ चीजों को रखने से मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि बेड के नीचे कुछ चीजों को रखने से महालक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में कई प्रकार की आर्थिक समस्याएं और वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है।
जिस पलंग पर आप सोते हैं उसके नीचे झाड़ू कभी भी नहीं रखना चाहिए। बेड के नीचे झाड़ू रखने से मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही घर में आर्थिक परेशानी हमेशा बनी रहती है। बेड के नीचे झाड़ू रखने से घर में रहने वाले सदस्यों के सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।
सिर के पास आईना रखना चाहिए या नहीं
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?
सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़
मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…
सोते वक्त कई बार हम लोग अपने सिर के पास आईना रख लेते हैं। लेकिन ऐसा अच्छा नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सिर के पास या बिस्तर के सामने आईना नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। घर में हमेशा क्लेश का वातावरण बना रहता है।
बेड के नीचे इलेक्ट्रॉनिक सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस बेड पर आप सोते हैं उसके नीचे इलेक्ट्रिक सामानों को नहीं रखना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको जीवन में धन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा नींद ना आने की समस्याएं भी आने लगती है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































